इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिट रहने के लिए आपको अपने खानपान और रहन-सहन पर खास ध्यान देना पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार लेना बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा आपको रोजाना एक्सरसाइज भी करना चाहिए। दूसरी ओर आचार्य चाणक्य ने भी नीति शास्त्र में इसका जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को फिट रहने के लिए रोजाना इन 3 चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से।
1- रोजाना दूध का सेवन रखता है आपको फिट
मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आपको रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर हमेशा फिट रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में आपको उचित मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम सहित कई जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के एक श्लोक में फिट रहने के लिए दूध पीने की सलाह दी है। इस श्लोक के अनुसार दूध में अनाज की तुलना में दस गुना अधिक ताकत होता है। इसलिए आप रोजाना दूध का सेवन करें।
2- रोज करें शुद्ध घी का सेवन
पुराने समय में लोग फिट रहने के लिए मक्खन और घी का सेवन करते थे। वर्तमान समय में भी डॉक्टर पेट की समस्या को दूर करने के लिए घी के सेवन की सलाह देते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को फिट रहने के लिए रोजाना घी का सेवन करना चाहिए। घी में दूध की तुलना में अधिक ताकत होता है। इसिलिए रोज घी का सेवन करें। हालांकि, धी पूरी तरह शुद्ध होना चाहिए।
3- अनाजों के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है
दूसरी ओर आचार्य चाणक्य के अनुसार फिट रहने के लिए अनाज का भी सेवन बहुत जरूरी है। इसके सेवन से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, अनाज के सेवन से व्यक्ति ताकतवर भी होता है। अलग-अलग प्रकार के अनाजों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसलिए आप अलग-अलग प्रकार के अनाजों जैसे चावल, गेंहू, बाजरा, मक्का का रोजाना सेवन जरूर करें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…