उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी के एक आदेश (Rajasthan Anganwadi Bharti 2024) के बाद राजस्थान की अविवाहित महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बनने की राह आसान हो गई है। आने वाले समय में अगर इन पदों पर भर्ती होती है तो चयन शर्तों में संशोधन करके इनको नौकरी दी जाएगी। राज्य में अब अविवाहित महिलाओं के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बनने का सफर आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें : Anganwadi Recruitment 2024: डिप्टी CM दीया कुमारी के इस आदेश के बाद आंगनबाड़ी में होगी बंपर भर्ती
महिला व बाल विकास अब उप मुख्यमंत्री के द्वारा आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों की चयन शर्तों में संशोधन की स्वीकृति देने की तैयारी में है। इसके बाद अविवाहित महिलाओं को भी अवसर मिलना आसान होगा। (Rajasthan Anganwadi Bharti 2024) पीएम मोदी के विजन अनुसार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में पहली बार ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य में जो साथिन 2 वर्ष की कार्य निरंतरता का अनुभव रखती हैं उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन करने पर वरीयता दी जाएगी। (Rajasthan Anganwadi Bharti 2024) इसके लिए उन्हें बोनस में चार अंक मिलेंगे और इसके कारण उनका चयन आसानी से हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: 16 लोकसभा सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है BJP, इनका कटेगा पत्ता!
महिला एवं बाल विकास ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी है। बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से शुरू मिलना शुरू हो जाएगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…