UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में SI की भर्ती के आवेदन शुरू हो चुके हैं। जहां यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के आधार पर भर्ती दी जाएगी। पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन मांगी गई है। जिसके न होने के बाद भी यदि खेल के आधार पर अभ्यर्थी का चयन होता है, तो उसे पांच साल का समय ग्रेजुएशन के लिए दिया जाएगा।
UP Police SI Vacancy 2023: यूपी पुलिस में नए आदेशों के बाद पहली बार सब इंस्पेक्टर के लिए कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के अन्तर्गत सब इंस्पेक्टर के 91 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती होनी है। जिसके लिए 9 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। uppbpb.gov.in पर पदों की पूरी जानकारी मिल सकती है। विभाग में 91 पदों पर भर्ती में 56 पुरुष व 35 महिला खिलाड़ियों की भर्ती होनी है।
यह भी पढ़ें :सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर वैंकेसी, सफाई कर्मचारी भर्ती में 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, सैलरी होगी 28000
सैलरी
एसआई पदों चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9300-34800 सैलरी दी जाएगी। इसमें ग्रेड पे- 4200 के अनुसार सैलरी होगी।
एजुकेशन
आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की एजुकेशन स्नातक होना चाहिए। खेल उपलब्धि के आधार पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने के लिए पांच साल का समय भी दिया जाएगा। ऐसा न कर पाने पर उसे सेवामुक्त भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Indian Navy में कर सकते हैं आवेदन, 910 पदों पर होगी भर्ती सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी एक खेल में ओलंपिक, विश्व चैंम्पियनशिप, विश्व कप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सीनियर, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप आदि और कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी होगा। ज्यादा जानकारी सरकारी वेबसाइट पर मिल सकती है।
उम्मीदवारों की एज लिमिट 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
शैक्षिक डॉक्यूमेंट्स और खेल प्रमाण पत्रों की जांच के बाद खेल दक्षता परीक्षा होगी। जिसमें 80 मार्क्स का खेल कौशल परीक्षण और 20 मार्क्स खेल प्रमाण पत्रों के बाद में जोड़े जाएंगे।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…