8 March Women Day 2024: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं। इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं, राजस्थान की उन महिलाओं की, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का मान बढ़ाया हैं। इस लिस्ट में जोधपुर की रहने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रही मिताली राज का नाम भी शामिल हैं। मिताली को महिला क्रिकेट की दुनिया का सचिन तेंदुलकर कहा जाता हैं। सचिन की भांति मिताली ने क्रिकेट को काफी कुछ दिया हैं।
भारत में महिला क्रिकेट को एक पहचान दिलाने के मामले में मिताली राज के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में जन्मी मिताली ने महज 10 साल की उम्र में ही स्कूल के समय में बल्ला उठा लिया था। एक वो दिन था और आज का दिन हैं, मिताली के बल्ले से रन निकल रहे हैं। मिताली राज 12 मार्च 2021 को 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली देश की पहली और कुल मिलाकर दूसरी महिला क्रिकेटर बनी थी।
यह भी पढ़े: 8 March Women Day 2024: पैदल चाल में बढ़ायो राजस्थान रो मान, मिलिए भावना जाट से
मिताली राज ने भारत के लिए पांच विश्व कप में भाग लिया है। महिला क्रिकेट में मिताली राज का कद बहुत बड़ा है। उन्होंने अपने 25 साल के करियर में रनों और रिकॉर्ड का ऐसा अंबार लगाया है, जिसे देखकर देश में कई लड़कियों ने क्रिकेट की राह पर चलने का फैसला किया। वह अब 41 साल की हो चुकी हैं। क्रिकेट की दुनिया में तमाम उपलब्धि हासिल करने वाली मिताली राज की जिंदगी में आज भी कोई शख्स नहीं है। वह आज भी सिंगल हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…