Categories: क्रिकेट

IPL 2024 को लेकर LSG और RR में बड़ा ट्रेड, इन प्लेयर की हुई अदला-बदली

 

IPL 2024 को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की ट्रेड प्रक्रिया जारी है। वहीं नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। लेकिन इससे पहले ट्रेड प्रक्रिया में खिलाड़ियों की अदला-बदली जारी है। इसके तहत Rajasthan Royals और Lucknow Super Giants के बीच भी एक सहमति बनी है। 

 

LSG और RR में हुआ बड़ा समझौता 

 

दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बनी इस सहमति के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाज आवेश खान के साथ बदल लिया है। ऐसे में अब देवदत्त पडिक्कल IPL 2024 में राजस्थान की जगह लखनऊ और आवेश लखनऊ की जगह रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे। 

 

 

2023 सीजन में दोनों खिलाड़ी हुए थे रिटेन 

 

फ्रेंचाइजी की तरफ से इस ट्रेड के संदर्भ में आधिकारिक एलान कर दिया है। 2022 में Lucknow Super Giants ने Avesh Khan को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं Devdutt Padikkal को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। दोनों ही खिलाड़ियों को 2023 में फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। 

 

यह भी पढ़े: गंभीर ने छोड़ा LSG मेंटर का पद, IPL 2024 में इस नई टीम में दिखेंगे

 

 

देवदत्त-आवेश के लिए होगी तीसरी टीम 

 

देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान दोनों के लिए IPL 2024 में तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। देवदत्त पहले आरसीबी, दूसरा राजस्थान रॉयल्स और अब लखनऊ से खेलेंगे। वहीं आवेश खान सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, दूसरी बार लखनऊ सुपर जाएंट्स और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

5 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago