नई दिल्ली। सुनील गावस्कर दुनिया के महान सलामी बल्लेबाजों में से एक है। सुनील गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर को लिटिल मास्टर के नाम से जाना जाता है। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में मार्च 1987 में मील के पत्थर को हासिल किया था। सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रहे हैं। सुनील गावस्कर वह खिलाड़ी है जिनके सामने तेज गेंदबाज नहीं टिक पाया।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक से बढ़कर एक घातक गेंदबाजों का सामना किया हैं। और गावस्कर ने सामना करते हुए उनके खिलाफ रन भी बनाए हैं। लिटिल मास्टर ने वेस्टइंडीज के मैल्क्त मार्शल, ग्रिफीथ, एंडी रोबटर्स, न्यूजीलैंड के रिजर्ड हैडली, ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली तथा पाकिस्तान के इमरान खान जैसे तेज गेंदबाजों के सामने बिना हेलमेट लगाए बेखौफ होकर खेलते थे। सुनील गावस्कर वह महान बल्लेबाज थें जिन्होंने पूरा हेलमेट कभी नहीं पहना।
सुनील गावस्कर ने हेलमेट नहीं पहनने के पीछे का कारण कई बार बताया हैं। सुनील गावस्कर ने बताया था की उन्हें पढ़ने की आदत है जिसके कारण वह कई बार पढ़ते-पढ़ते सो जाया करते थे। जिसके कारण सुनील गावस्कर की गर्दन की मांसपेशियां कमजोर हो गई थी, जिसके कारण गावस्कर हेलमेट पहनने से डरते थे। बाउंसर के खिलाफ तुरंत रिएक्ट नहीं कर सकते।
लिटिट मास्टर एक बार सुरक्षा कवच पहने हुए भी दिखाई दिए। दरअसल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल की गेंद एक बार उनके सर पर लगी थी। जिसके बाद सुनील सुनील गावस्कर ने अपने सिर पर खुद ही सुरक्षा कवच तैयार कर लिया था। सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 125 टेस्ट में 10122 रन बनाए हैं। इस दौरान सुनील गावस्कर ने 34 शतक भी लगाए हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…