शिक्षा

2 April Ka Itihas : हिंदुओं पर लगा जजिया कर, पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने पंगू, भारत ने जीता विश्वकप, जानिए और क्या हुआ

जयपुर। 2 April Ka Itihas : 2 अप्रैल का दिन भारत और दुनिया के मामले में काफी मायने रखता है क्योंकि इस दिन ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास में स्वण अक्षरों में दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में चाहे मुगल शासक औरंगजेब द्वारा हिंदुओं धार्मिक कर यानि जजिया लगाने से लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति की असीम शक्तियों को कम करके पंगू बना देना आदि शामिल है। 2 अप्रैल के दिन ही कई ऐसे लोगों ने जन्म लिया जो महान हस्तियां बनी तो कई महान हस्तियों का निधन भी हुआ। 2 अप्रैल का इतिहास बहुत ही असाधारण है अत: इस दिन को लेकर UPSE से लेकर सरकारी नौकरियों के कई एग्जाम्स में प्रश्न भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2 अप्रैल का इतिहास भारत और दुनिया के मामले में कैसा रहा।

2 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

1679 – मुगल सम्राट औरंगजेब ने हिंदुओं पर धार्मिक कर यानि जजिया कर लगाया।
1755 – सुवर्णदुर्ग किले पर अंग्रेजों ने कब्जा किया।
1849 – ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई।
1870 – गणेश वासुदेव जोशी उर्फ ​​’सार्वजनिक काका’ से प्रेरित होकर पुणे जनसभा की स्थापना की गई।
1894 – छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज को ताज पहनाया गया।
1970 – मेघालय को असम से अलग करके नए राज्य का गठन किया गया।
1982 – फ़ॉकलैंड युद्ध शुरू हुआ जिसके तहत अर्जेंटीना ने फ़ॉ कलैंड द्वीप पर आक्रमण किया।
1984 – भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी और वो 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट तक अंतरिक्ष में रहे।
1989 – रूसी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के लिए हवाना, क्यूबा पहुंचे।
1990 – भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की स्थापना की गई।
1998 – निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस, कोंकण रेलवे पर शुरू की गई। यह रेल दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: 1 April Ka Itihas : पाकिस्तान के कराची में हुई भारतीय वायुसेना की स्थापना, आज ही शुरू हुआ था मूर्ख दिवस, जानिए और क्या हुआ

2010- पाकिस्तान की संसद में राष्ट्रपति की असीम शक्तियों में कटौती उन्हें पंगू बनाने समेत लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 18वें संवैधानिक सुधार पैकेज को पेश किया गया।
2011 – भारत 28 साल के अंतराल के बाद क्रिकेट विश्व कप जीता।
2011 – भारतीय क्रिकेट टीम ने मुम्बई के वानखड़े स्टेडियम पर खेले गए निर्णायक मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर विश्व कप क्रिकेट 2011 जीत लिया। आइवरी कोस्ट में राष्ट्रपति अलासान उआतरा और निवर्तमान राष्ट्रपति लॉरांग बैग्बो के समर्थकों के बीच जारी हिंसक संघर्ष में हजारों लोगों की मृत्यु हो गई।
2017 – जम्मू और कश्मीर में चेनानी से नाशरी तक भारत की सबसे बड़ी सुरंग का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह सुरंग जम्मू से श्रीनगर तक की यात्रा को 30 किलोमीटर कम कर देगी और यात्रा के समय में 2 घंटे की बचत करेगी।देश की इस सबसे बड़ी सुरंग की लंबाई 9.28 किलोमीटर है। सुरंग पर काम 2011 में शुरू हुआ था। करीब 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद 3,700 करोड़ रुपये की लागत से सुरंग बनकर तैयार हुई है।
2017- अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया
2017- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।

2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1898 – (2 April History) हिंदी फिल्मों में प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1902 – बड़े गुलाम अली खान उर्फ ‘सबरंग’ – पटियाला परिवार के गायक और वीणा वादक, उनकी ‘याद पियाकी आए’, ‘का कारू सजनी’ आदि। ठुमरा लोकप्रिय हैं।
1926 – कवि और गीतकार सूर्यकांत रामचंद्र खांडेकर का जन्म हुआ।
1942 – एक भारतीय अंग्रेजी अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ।
1969 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ।
1972 – भारतीय कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का जन्म।
1981 – भारत में टी वी के प्रसिद्ध हास्य कलाकार कपिल शर्मा का जन्म हुआ।
1982 – टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: 31 March Ka Itihas Hindi: आज ही के दिन अंबेडकर को मिला ‘भारत रत्न’ और एफिल टावर को ऑफिशियली खोला गया, पढ़ें और क्या हुआ

2 अप्रैल को हुए निधन

1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथी का निधन हुआ।
1872 – मोर्स कोड और आकाशगंगा के आविष्कारक और चित्रकार सैमुअल मोर्स का निधन हुआ।
1933 – के. एस. रणजीत सिंहजी – रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 1934 से टेस्ट क्रिकेटरों और महाराजा की याद में खेला जाता है।
1992 – अभिनेता जो अपने हास्य कलाकारों के पसंदीदा बन गए आगाजन बेग उर्फ ​​आगा का निधन हुआ।
2009 – गायक और संगीतकार गजाननराव वटवे का निधन हुआ।

2 अप्रैल के अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस
विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago