शिक्षा

29 March Ka Itihas Hindi : दुनियाभर का कालाधन रखने वाले देश का जन्म हुआ, मंगल पांडे ने बजाया क्रांति का बिगुल, पढ़ें और क्या हुआ

जयपुर। 29 March Ka Itihas Hindi : 29 मार्च का दिन भारत समेत पूरी दुनिया के मामले में काफी मायने रखता है। इस दिन देश और दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। ये घटना भारत समेत पूरी दुनिया की हैं। आज के दिन हुई घटनाओं में दुनियाभर का काला धन रखने वाले देश के जन्म से लेकर भारत में 1857 की क्रांति का बिगुल बजाना भी शामिल है। इनसें संबंधित प्रश्न UPSC से लेकर कई प्रतियो​गी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में इनके बारे में जानकर आप अपने आप को इतिहास से अपडेट रख सकते हैं जो बहुत ही काम की है। तो आइए जानते हैं 29 मार्च हो हुई बड़ी घटनाओं के बारे में…

1632 – इंग्लैंड ने कनाडा के क्यूबेक प्रांत, जिसे तीन साल पहले जीत लिया था, को फ्रांस में वापस ले लिया जिसको सेंट जर्मेन की संधि कहा गया।

1798 – आज ही के दिन रिपब्लिक ऑफ स्विट्जरलैंड का जन्म हुआ।

1792 – स्वीडन के राजा गुस्ताव तृतीय की मृत्यु हुई। एडॉल्फ किंग के रूप में गुस्ताव IV चुने गए।

1809 – स्वीडन में राजा गुस्ताव चतुर्थ एडॉल्फ के खिलाफ विद्रोह होने के साथ ही फिनलैंड, स्वीडन का हिस्सा रूस के साथ संबद्ध हो गया।

1847 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: जनरल विनफील्ड स्कॉट के तहत अमेरिकी सैनिकों ने वेराक्रूज़ शहर पर विजय प्राप्त की।

1849 – भारत के पंजाब प्रांत को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मिलाया गया।

यह भी पढ़ें : 28 March Ka Itihas Hindi : भारत में मोराजी देसाई ने बनाई सरकार, इंटरनेट पर सबसे बड़ा हमला हुआ, पढ़ें और क्या-क्या हुआ

1857 – बंगाल रेजिमेंट में ब्रिटिश सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे ने बराकपुर शिविर में आग लगा दी और 1857 की क्रांति का बिगुल बजा दिया।

1882 – कोलंबस के शूरवीरों की स्थापना हुई।

1924- फ्रांस में रेमंड प्वाइनकारे के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया।

1936 – जर्मनी में एडॉल्फ हिटलर ने लोगों से राइनलैंड के लिए वोट करने का आह्वान किया जिसमें 99.5% मतदाताओं ने वोट किया।

1962 – भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पिंपरी में हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स पेनिसिलिन फैक्ट्री में एक स्ट्रेप्टोमाइसिन निर्माण संयंत्र का अनावरण किया।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध: रॉयल एयर फोर्स ने एल गावाबेक, जर्मनी पर बमबारी की।

1947- फ्रांसिसी अधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ।

1971 – वियतनाम युद्ध – माई लाई नरसंहार – अमेरिकी सैनिक लेफ्टिनेंट विलियम केली को निर्दोष और निहत्थे नागरिकों की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें: 27 March Ka Itihas Hindi : आज ही शुरू हुआ था विश्व रंगमंच दिवस, रूसी अंतरिक्ष यात्री की हुई थी मौत समेत पढ़ें पूरा इतिहास

1973 – वियतनाम युद्ध – अंतिम अमेरिकी सैनिक दक्षिण वियतनाम से हटे।

1982 – एन.टी. रामा राव ने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की।

1993 – एदुआर्द बॅलादुर फ्रांस के प्रधान मंत्री बने।

2003 – बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया में नाटो की सदस्यता।

2004 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 309 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

2010- अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago