शिक्षा

4 April ka Itihas : भारत में भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फांसी पर चढ़ाया, जानिए और क्या हुआ

जयपुर। 4 April ka Itihas : भारत और दुनिया के मामले में 4 अप्रैल का दिन काफी मायने रखता है क्योंकि इस दिन ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनको इतिहास के पन्नों स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। 4 अप्रैल के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में UPSC से लेकर लगभग सभी एग्जाम्स में पूछा जाता है। क्योंकि यही वो दिन था जब भारत में भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई तो रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़नी पड़ी थी। ऐसे में आप भी इन ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकर अपने आपको अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं…

1768 में फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया गया था।
1769 में पहले एंग्लो-मैसूर युद्ध में हैदर अली ने शांति की शर्तें तय की थी।
1818 में अमेरिका की कांग्रेस ने अमेरिकी झंडे को मंजूरी दी थी।
1858 में हुग रोस की अगुवाई कर रही ब्रिटिश आर्मी के खिलाफ युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़नी पड़ी थी। यहां से पहले वह काल्पी पहुंची फिर ग्वालियर।
1904 में हिंदी सिनेमा के गायक और महान कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ था।
1905 में भारत की कांगड़ा घाटी में आए भयानक भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: 3 April Ka Itihas : आज ही जन्मे थे पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाले सैम मानेकशॉ, शिवाजी महाराज का हुआ निधन, जानिए और क्या हुआ

1910 में श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे थे, जो बाद में ध्यान और अध्यात्म का केंद्र बना।
1944 में सेकेंड वर्ल्ड वार में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में ऑयल रिफाइनरी पर पहली बमबारी हुई थी। इसमें 3000 नागरिकों की मौत हो गई थी।
1968 में मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या की गई थी।
1968 में नासा ने अपोलो 6 लॉन्च किया गया था।
1975 में बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी हुई। इसके बाद न्यू मैक्सिको के अल्बकर्क में माइक्रोसाफ्ट की स्थापना की गई।
1979 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा दी गई।
1983 में अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।
2020 में पूरी दुनिया में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। इस दौरान संक्रमण के मामले 11 लाख के पार हो गए। उस वक्त भारत में कुल मामलों की संख्या 3619 था और मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गई थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago