शिक्षा

6 April Ka Itihas : आज ही हुई थी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP की ​स्थापना, रूस-अमेरिका ने फोड़े परमाणु बम, जानिए और क्या हुआ

जयपुर। 6 April Ka Itihas : 6 अप्रैल का दिन भारत और दुनिया के मामले में बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुकी है। 6 अप्रैल के दिन ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना (BJP Foundation Day) हुई थी तो इसी दिन रूस और अमेरिका ने अपने पहले परमाणु बम विस्फोट किए थे। ऐसे में 6 अप्रैल के इतिहास से संबंधि प्रश्न UPSC समेत कई एग्जाम्स में पूछे जाते हैं। आप भी अपने आपको 6 अप्रैल के दिन हुई घटनाओं के बारे में जानकर अपने आप को इतिहास के बारे में अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं 6 अप्रैल को देश और दुनिया में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं थी।

6 अप्रैल का इतिहास (6 April History)

2013 में राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
2010 में भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर साइन किए थे।
1999 में नेपाल में दोबारा 500 के भारतीय नोट चलाने की घोषणा हुई थी।
1982 में दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया था।
1980 में भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।
1966 में भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया था।
1957 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
1955 में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।
1942 में जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए थे।
1924 में इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया था।
1919 में रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।
1917 में प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
1909 में आज ही के दिन अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था।
1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें: 5 April Ka Itihas : PM मोदी की अपील पर करोड़ों लोग एकजुट, 8 लाख सूअरों को मारने का आदेश, दिव्या भारती की मौत, जानिए और क्या हुआ

6 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (6 April Birthdays)

1971 में बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ था।
1956 में प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म हुआ था।
1931 में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था।
1929 में राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खंडेलवाल का जन्म हुआ था।
1886 में हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली खान का जन्म हुआ था।

6 अप्रैल को हुए निधन
2007 में बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन हुआ था।
2001 में भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री चौधरी देवी लाल का निधन हुआ था।
1985 में पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में निधन हुआ था।
1929 में प्रसिद्ध हिंदी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन हुआ था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

21 hours ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago