जयपुर। 8 April Ka Itihas : 8 अप्रैल का इतिहास भारत समेत पूरी दुनिया के मामले में बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई ऐसी घटनाएं हुई जो इतिहास पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गई और लोग जिन्हें आज भी याद कर करते हैं। इनमें क्रांतिकारी मंगल पांडे को फांसी (Mangal Pandey Hanged) देने से लेकर भगत सिंह (Bhagat Singh Bomb Blast) द्वारा दिल्ली असेंबली में बम फेंकना आदि शामिल हैं। इसी वजह से 8 अप्रैल के इतिहास जुड़े प्रश्न UPSE Exam समेत Govt Job Exams में पूछे जाते हैं। ऐसे में अपने आपको ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में 8 अप्रैल का इतिहास जानकर आप अपने आपको अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन दिन देश और दुनिया में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं।
1857 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दी गई थी।
1894 में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1929 में क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1950 में भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता हुआ।
यह भी पढ़ें: 7 April Ka Itihas : आज ही के दिन शुरू हुई थी माचिस की बिक्री, पढ़ें आज का रोचक इतिहास
1973 में स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। वो 20वीं शताब्दी के सबसे प्रभावी चित्रकार रहे हैं।
2013 में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन हुआ। वो ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
2020 में भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मामले 5,700 के पार हुए थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को भगवान बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…