शिक्षा

9 April Ka Itihas : औरंगजेब ने सभी हिंदू मंदिर-स्कूल तोड़ने का आदेश दिया, भारत-पाक युद्ध छिड़ा, जानिए और क्या-क्या हुआ

जयपुर। 9 April Ka Itihas : 9 अप्रैल को हुई घटनाएं भारत समेत दुनिया के इतिहास में काले अक्षरों में लिखी गई है। क्योंकि इस दिन देश और दुनिया में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनका पूरी दुनिया और मानवता पर असर पड़ा। 9 अप्रैल ही वो दिन था जब भारत में मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिंदू मंदिरों व स्कूलों को तोड़ने का आदेश दिया तो गुजरात के कच्छ में भारत पाकिस्तान युद्ध छिड़ा। वहीं, रूस ईरान के बीच मैत्री संधि हुई। ऐसे में 9 अप्रैल के इतिहास से संबंधि प्रश्न UPSC Exams समेत सभी एग्जाम्स में पूछे जाते हैं जो बहुत ही काम के हैं। तो आइए जानते हैं 9 अप्रैल को दुनिया में क्या-क्या हुआ।

9 अप्रैल को हुई प्रमुख घटनाएं (9 April Incidents)

1669 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 में बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन।
1860 में पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।
1953 में वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1965 में गुजरात के कच्छ के रन में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1972 में सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988 में अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
1989 में एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरु की गयी।
2002 में बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2008 में नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
2010 में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय (यूपीएफए) 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें हासिल करने में सफल रही। जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जिला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2011 में भारत सरकार द्वारा लोक पाल कानून को निश्चित समयसीमा में बनाने और इस प्रक्रिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया। सीरिया के दक्षिणी शहर डेरा में राष्ट्रपति बशर अल साद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की पिछले 24 घंटो के दौरान हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मृत्यु हो गई। अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
2013 में फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।
2020 में भयानक कोरोना नामक बीमारी ने 100 दिन पूर्ण किए।

यह भी पढ़ें : 8 April Ka Itihas : भगत सिंह ने फेंका असेंबली में बम, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री की मौत, जानिए और क्या-क्या हुआ

9 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (9 April Birthdays)

1948 में भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ।
1965 में सत्यास्मि मिशन संस्थापक धर्म गुरु स्वामी सत्येंद्र का जन्म हुआ।
1933 में कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रतिमा देवी का जन्म हुआ।
1893 में हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ।
1916 में आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल एस. ओबुल रेड्डी का जन्म हुआ।
1929 में ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का जन्म हुआ।
1954 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म हुआ।
1964 में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तीरथ सिंह रावत का जन्म हुआ।
1919 में भारतीय लेखक और पत्रकार अवधानम सीता रमन का जन्म हुआ।

9 अप्रैल को हुए निधन (9 April Deaths)

2010 में स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री बिशप एबेल मुजोरेवा का निधन हुआ।
1981 में प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन हुआ।
1984 में भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ भाऊराव देवाजी खोब्रागडे का निधन हुआ।
2009 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन हुआ।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago