शिक्षा

आज ही के दिन डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया

Aaj Ka Itihas 14 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के इतिहास को हर दिन खंगाला जाए तो कई चीजें जानने और समझने को मिलेंगी। आज अक्टूबर माह की 14 तारीख है, और यह दिन भी इतिहास के पन्नों में एक विशेष महत्त्व रखता है। तो चलिए पढ़ते है 14 अक्टूबर का इतिहास-

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of 14 October)

1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

यह भी पढ़ें:- Top 10 Big News of 13 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (People born on 14 October)

1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारतीय खिलाड़ी
1930 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति
1884 – लाला हरदयाल – ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक
1924 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य – भारतीय साहित्यकार
1863 – लालू भाई सामलदास मेहता – भारतीय उद्योगपति
1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार
1996 – हरजिंदर कौर – महिला वेटलिफ्टर
1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – भारतीय सैनिक

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago