Aaj Ki Chanakya Niti 21 April 2024: आचार्य चाणक्य राजनीतिक ग्रंथ अर्थशास्त्र और सूक्तियों के संग्रह ‘चाणक्य नीति’ के लेखक थे। इसे उन्होंने प्रभावशाली शासन करने के तरीके पर युवा चंद्रगुप्त के लिये एक निर्देश पुस्तिका के रूप में लिखा था। चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में मदद करती है। आप भी अपने जीवन को चाणक्य नीति के माध्यम से सफल बना सकते हैं। पढ़ते हैं आज की चाणक्य नीति- आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीति शास्त्र (Chanakya Niti Shastra in Hindi) में ऐसी कई बातें बताई हैं, जो व्यक्ति का सही मार्गदर्शन करती हैं।
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते है, किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने का अनुभव, यह कभी बेकार नहीं जाता। ज्ञानी व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। ज्ञानी व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर हर असंभव चीज को संभव कर सकता है, उसे मेहनत का फल देर-सवेर मिलता जरूर है।
यह भी पढ़े: Chanakya Niti : मुर्गे से सीखें सफलता के 4 मंत्र, पढ़े आज की चाणक्य नीति
वैवाहिक संबंधों के बारे में चाणक्य नीति कहती है कि, पति की उम्र पत्नी के मुकाबले अधिक नहीं होनी चाहिए। पति और पत्नी के बीच ज्यादा उम्र अंतर होना रिश्तों में खटास पैदा करता है। शारीरिक रूप से सक्षम पुरुष ही पत्नी की शारीरिक आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है। ऐसी स्तिथि में पत्नी की इच्छा पूरी नहीं होती है, तो वह पर-पुरुष की तरफ आकर्षित होने लगती है। अगर ऐसा होता है तो यह वैवाहिक जीवन तबाह होने का संकेत हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…