हरियाणा से निकलने वाले युवा खिलाड़ियों की संख्या तो शुरू से ही ज्यादा रही है। अब हरियाणा बोर्ड ने 12 वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के रिजल्ट आज एक साथ जारी कर दिए। जहां जहां 12वीं में 81.65 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। इसमें खास बात यह है कि इस साल 76.43 फीसदी लड़कों की तुलना में 87.11 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की है।
बोर्ड की ओर से 12 वीं के सभी संकायों के रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए गए। 10वीं के रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस बार के रिजल्ट में देखने वाली बात यह रही कि 12वीं की परीक्षा में 81.65 फीसदी बच्चे पास हुए। जिसमें 10 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां रही। जो साफ बता रही हैं कि अब हरियाणा में भी बालिका शिक्षा की ओर जोर दिया जा रहा है।
यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org पर विजिट कर देखा जा सकता है। लड़कों का रिजल्ट जहां 76.43 फीसदी रहा है वहीं लड़कियों का 87.11 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार 12वीं रिजल्ट 2023 एचबीएसई का डायरेक्ट लिंक में 2,57,116 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 2,09,933 पास और 47,183 फेल हुए हैं।
टॉप पर भी बेटियां
हरियाणा बोर्ड में जहां 10 प्रतिशत बच्चियां ज्यादा पास हुई। वहीं पहले तीन नंबरों पर भी लड़कियां ही रही। 498 अंक लाकर भिवानी की नैन्सी प्रथम रही। वहीं 497 अंक से करनाल की जस्मीत कौर दूसरे स्थान पर रही और झज्झर जिले की कनूज, हिसार की प्रिया, रोहतक की मनीषा 496 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…