NCERT 12th Class Syllabus Changed: अब नए सत्र से एनसीईआरटी 12वीं पॉलिटिकल साइंस की किताब में राम जन्मभूमि आंदोलन के बारे में विस्तार से पढ़ाया जायेगा। एनसीईआरटी द्वारा अयोध्या विवाद पर एक चैप्टर के कुछ हिस्से को परिवर्तित किया गया है। इसके हिसाब से अब उस चैप्टर में 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मंदिर की अनुमति देने वाला फैक्टर शामिल किया गया है। नए सिलेबस की किताबें जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगी।
एनसीआरटी की 12वीं राजनीति विज्ञान के सिलेबस से अब 6 दिसंबर 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े कुछ हिस्से को पूरी तरह से हटा दिया गया है। यही नहीं, बाबरी मस्जिद, हिंदुत्व की राजनीति, 2002 के गुजरात दंगों और अल्पसंख्यकों से जुड़े कई संदर्भ भी किताब से हटा दिए गये है।
यह भी पढ़े: Ram Mandir निर्माण में राजस्थान के इन मुस्लिमों ने दिया जमकर साथ, देखें क्या-क्या किया
दिसंबर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया, इसे बाबरी मस्जिद कहते थे। इस घटना ने देश की राजनीति में कई बदलाव किये। इसके बाद से ही देश में भारतीय राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता की प्रकृति को लेकर बहस तेज हुई। इसी के साथ भाजपा का उदय हुआ और हिंदुत्व की राजनीति तेज हुई।
यह भी पढ़े: Ram Mandir की सुरक्षा करेगा 400 किलो का दुनिया का सबसे बड़ा ताला
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर सदियों पुराने कानूनी और राजनीतिक विवाद ने भारत की राजनीति को प्रभावित किया। इस मुद्दे ने कई राजनीतिक दलों को जन्म दिया। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन केंद्रीय मुद्दा बना रहा, जिसने धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र पर चर्चा की दिशा परिवर्तित कर दी। 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले के बाद इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…