RPSC 1st Grade Bharti 2024: बेरोजगारी से परेशान राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी आने वाली है। भजनलाल सरकार आने के बाद शिक्षा विभाग में जल्द ही 17000 फर्स्ट ग्रेड शिक्षकों की भर्ती अधिसूचना जारी होने जा रही है। भर्ती में राज्य के सरकारी स्कूलों में व्याख्याताओं के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। RPSC 1st Grade Bharti से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां यहां मिल सकती हैं।
राजस्थान शिक्षा विभाग बहुत जल्द 17000 पदों पर फर्स्ट ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन को RSMSSB राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया जाएगा। पदों पर ऑनलाइन मोड में अप्लाई किया जा सकता है।
भर्ती का नोटिफिकेशन अगले महीने के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है। फॉर्म भरने की तारीख से लेकर अंतिम तिथि भी तब ही घोषित की जाएगी। राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए यह जानकारी भी नोटिफिकेशन में मेंशन होगा।
rpsc 1st grade भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का मास्टर डिग्री और B.Ed डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार से मांगी जाने वाली सभी योग्यताएं पूरी होना जरूरी है।
rpsc vacancy 2024 में तीन चरणों में सलेक्शन होगा। जिसमें लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड भर्ती की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन आने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरना होगा। इसके सबमिट होने के बाद प्रिंट कॉपी भी लेकर रखें।
हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…