A R Rahman Career: ए आर रहमान भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक है। उनकी आवाज पर पूरी दुनिया थिरकती नजर आती है। 6 जनवरी 1967 को जन्में रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। उनकी आवाज और उनका बनाया म्यूजिक लोगों के दिलों पर राज करता है।
रहमान को 2 ऑस्कर, 2 ग्रैमी और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। A R Rahman का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। उनका असली नाम दिलीप कुमार है। रहमान ने धर्मांतरण कर अपना नाम बदला था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है, उनके पिता भी संगीतकार हुआ करते थे।
यह भी पढ़े: A R Rahman हिंदू से बने थे मुसलमान, इस्लाम कबूल करने की वजह है रोचक
रहमान का बचपन संघर्ष से भरा रहा। बचपन से ही वह कई सारे म्यूजिकल वाद्य यंत्र बजाने में माहिर हो चुके थे। उन्होंने अपने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ एक बैंड शुरू किया था। पढ़ाई छोड़कर अपना पूरा टाइम म्यूजिक को दिया। फुल टाइम म्यूजिशियन बन गए। अन्य संगीतकारों के साथ भी काम किया।
यह भी पढ़े: Havells Room Heater देंगे ठंड से छुटकारा! भारी डिस्काउंट में यहां बेचे जा रहे हैं
शुरूआती कड़े संघर्ष के बाद उन्हें मणिरत्नम की फिल्म रोजा में म्यूजिक कंपोज करने का अवसर मिला। पहली ही फिल्म रोजा में रहमान को संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' ने ऑस्कर जीते तो वह रातों-रात दुनिया के बड़े सिंगर बन गए।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…