Categories: मनोरंजन

अजमेर 92 ने पहले दिन ही किया box office पर धमाका, 10 करोड़ की फिल्म और पहले दिन किया 1 करोड़ का कारोबार

देश के सबसे बड़े रेप कांड पर बनी को अजमेर 92 ने रिलीज के पहले दिन ही कामयाबी की राह पकड़ ली है। पहले दिन ही फिल्म ने box office पर धुंआधार शुरुआत की। फिल्म अजमेर 92 आज शुक्रवार को रिलीज हो गई। महज एक करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चाएं जोर पर थी और कई संगठनों की तरफ से इसका कड़ा विरोध भी किया जा रहा था। रेप स्कैंडल पर बनी इस फिल्म में 250 से ज्यादा लड़कियों का रेप होने और उनकी फोटो और वीडियों को दिखाकर उनका ब्लैकमेल होने की कहानी है। जिसके बाद मामले से जुड़ी कई लड़कियों ने आत्महत्या भी की।
 

राजस्थान के अजमेर में हुआ था मामला
अजमेर में 250 लड़कियों को एक के बाद एक कर इस केस से जोड़ा गया। जिसमें 16 से 18 साल की लड़कियां शामिल थी। ये लड़कियां एक धर्म विशेष से भी सम्बन्ध रखती थी। जिनके साथ महीनों तक रेप और ब्लैकमेलिंग की गई। फिल्म में यह सब काम करने वाले भी बहुत नामी लोग बताए गए हैं। जो दूसरे धर्म की लड़कियों को चुनकर इस कांड में जोड़ रहे थे। 1992 में इस सारे मामले के बारे में पहली बार खुलासा हुआ। जिससे सारे देश में सनसनी फैल गई।

धीरे धीरे खुली परतें 
रेप स्कैंडल का पता सबसे पहले अजमेर के एक लोकल अखबार ने किया। जिससे इस अपराध का पता लोगों को चला। अजमेर 92 की खबर का खुलासा करने वाले पत्रकारों को लम्बी धमकियों और घटनाओं से भी गुजरना पड़ा। जैसे जैसे खबरें छपती गई मामले का खुलासा होता गया। जिसे बाद में दबाने के भरसक प्रयास हुए। वहीं हिन्दू मुस्लिम दंगों का रूप देने की भी कोशिशें हुई।

केस के कोर्ट में जाने के बाद सुनवाईयों का दौर भी चला। जिसके बाद जिन लोगों को दोषी माना गया था। उनपर केस चले फिर भी बाद में उन लोगों को पूरी सजा नहीं मिली। वहीं केस से जुड़ी कई लड़कियों और उनके परिवार वालों ने आत्महत्या भी की। केस के लम्बे समय तक दबे रहने के बाद अब इसपर यह फिल्म बनाकर मामले को दुनिया के सामने खोला गया है। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago