Ameen Sayani Death
जयपुर। Ameen Sayani Death : भारतीय रेडियो की आवाज रे पद्मश्री अवॉर्डी अमीन सयानी का निधन हो गया है। सयानी ने 91 साल की उम्र में मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु वो बच नहीं सके। अब उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। आपको बता दें कि अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया था। उनकी ही वजह से इस रेडियो शो को पूरे भारत में पॉपुलरिटी मिली थी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीन सयानी के निधन पर शाेक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में वो खूबसूरती और गर्मजोशी थी, जिसने उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों से जोड़े रखा। अपने काम के जरिए वे भारतीय ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में क्रांति लाए और अपने श्रोताओं के साथ खास बॉन्ड बनाया। उनके जाने से दुखी हूं। उनके परिवार, चाहने वालों और सभी रेडियो प्रेमियों को सांत्वनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
यह भी पढ़ें : जयपुर में बॉलीवुड सिंगर Ravindra Upadhyay के बर्गर में लोहे का टुकड़ा निकले से टूटा दांत
Ameen Sayani का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में मल्टीलिंगुअल परिवार में हुआ था। सयानी ने अपने कॅरियर की शुरूआत रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। इसके बाद 10 साल तक वो इंग्लिश प्रोग्राम्स करते रहे। हालांकि, भारत आजाद होने के बाद उन्होंने हिंदी पर ध्यान दिया। इसके बाद सयानी को असली पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली।
आपको बता दें कि गीतमाला शो रेडियो पर बुधवार रात 8 बजे ब्रॉडकास्ट किया जाता था। उस समय आलम ऐसा होता था कि हर कोई इस शो का बेसब्री से इंतजार करता था। लोग सयानी को सुनने के लिए हर जगह तैयार रहते थे। इसके बाद एक आवाज गूंजती थी बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं। और अब इस बरस बिनाका गीतमाला की वार्षिक हिट परेड का सरताज गीत। इसके बाद बिगुल की आवाज आती और फिर अमीन सयानी कहते, ‘फिल्म सूरज का गाना है ये बहनों और भाइयों। इसे गाया है मोहम्मद रफी ने।’
यह भी पढ़ें : Vikrant Massey Brother: मुस्लिम है 12वीं फेल वाले एक्टर का भाई, कर दिया बड़ा खुलासा!
आपको बता दें कि पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित अमीन सायानी 54 हजार से ज्यादा रेडियो प्रोग्राम होस्ट किए और उनमें अपनी आवाज दी। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा 19000 जिंगल्स और वॉइस ओवर का रिकॉर्ड है। अमीन सायानी को 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…