Categories: मनोरंजन

ये हैं अरिजीत सिंह की सफलता के हैं 10 राज, जानिए कैसे बने फेमस म्यूजिक सनसनी

जयपुर। आज बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। अरिजत वो ही गायक हैं जो केसरिया, चन्ना मेरेया, ऐ दिल है मुश्किल और तुम ही हो जैसे तमाम गानों को अपने सुरों में पिरो चुके हैं। आज 25 अप्रैल को अरिजीत सिंह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। अरिजीत आज के दौर के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। उनके गाए गाने रिलीज होते ही चार्टबस्टर की लिस्ट में शामिल हो जाते है।

 

सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर कर दिए गए थे अरिजीत सिंह, आज ऐसे कर रहे राज

 

1. अरिजीत ने जीता नेशनल अवॉर्ड
अरिजीत ने पिछले कुछ सालों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। रोमांटिक और इमोशनल सॉन्ग के लिए अरिजीत सिंह पहली पसंद बन चुके हैं। यहां तक कि वो बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अरिजीत ने यह टाइटल पद्मावत के गाने बिन्ते दिल के लिए जीता था।

2. बेहद कठिन रहा सफर
अरिजीत सिंह का सफर कभी भी आसान नहीं थी। तरक्की के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कांटों से भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। रियलिटी शो में रिजेक्शन से लेकर गाए हुए गानों के डिब्बा बंद होने तक, किस्मत ने कई बार अरिजीत को आजमाया।

 

किंग खान के डायरेक्टर बने आर्यन, पापा को नचाया इशारों पर

 

3. अरिजीत रहे हैं ट्रेंड सिंगर
25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनके पिता कक्कड़ सिंह एक सिख थे, जबकि मां अदीति बंगाली थीं। बचपन से ही अरिजीत का रुझान संगीत की तरफ था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

4. रियलिटी शो में झेला रिजेक्शन
अरिजीत सिंह सबसे पहले साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो श्फेम गुरुकुलश् में नजर आए थे। 18 साल के अरिजीत को इस शो में लोगों का खूब प्यार मिला। यहां तक कि जज- जावेद अख्तर, केके और शंकर महादेवन का भी उन्होंने दिल जीता, लेकिन शो के टॉप 5 में उन्हें रिजेक्शन देखना पड़ा। कम वोट्स मिलने के कारण अरिजीत को छठवें पायदान पर पहुंचकर शो से बाहर जाना पड़ा। काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी, श्फेम गुरुकुलश् के विजेता बने थे।

 

बिग बी का भोजपुरिया अंदाज एलन मस्क हुए घायल

 

5. डिब्बा बंद हुआ गाना
अरिजीत सिंह भले ही श्फेम गुरूकुलश् के विनर नहीं बन पाए थे,  लेकिन उनकी खूबसूरत आवाज ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कां ध्यान खींचा। उन्होंने अरिजीत संग काम करने का वादा किया। अरिजीत ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया के गाने यूं शबनमी को अपनी आवाज दी, लेकिन उनका वर्जन कभी रिलीज नहीं किया गया।

6. लंबा था स्ट्रगल का दौर
टिप्स के मालिक रमेश तुर्रानी ने भी अरिजीत को एक एल्बम का ऑफर दिया था, जिसे सिंगर ने साइन भी कर लिया था, लेकिन वो कभी रिलीज ना हो सका। इस तरह टैलेंट और पैशन होने के बावजूद अरिजीत को खूब स्ट्रगल करना पड़ा।

 

मां के जन्मदिन पर इस स्टार ने किया सुसाइड, सामने आया इंडस्ट्री का काला सच

 

7. शुरू किया अपना स्टूडियो
फेम गुरुकुल के बाद अरिजीत ने एक और रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में पार्टिसिपेट किया। इस शो में इंडियन आइडल और फेम गुरुकुल के कंटेस्टेंट्स के बीच फेम ऑफ होता था। अरीजित ने इस शो का जीत लिया और 10 लाख की प्राइज मनी के साथ अपना म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया।  

8. करियर को मिली स्पीड
इसके बाद अरिजीत के करियर को थोड़ा स्पीड मिली। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के साथ मिलकर साल 2010 में गोलमाल 3, क्रूक और एक्शन रिप्ले जैसे तीन फिल्मों के लिए साथ काम किया।

 

आज दिल्ली हाई कोर्ट क्यों पहुचा Big B का परीवार 

 

9. रातों रात बने सेंसेशन
अरिजीत सिंह ने बतौर सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू साल 2011 में आई फिल्म श्मर्डर 2श् के साथ किया। उन्होंने फिल्म के गाने श्फिर मोहब्बत को अपनी आवाज दी। इस गाने में अरिजीत को नोटिस तो किया गया, लेकिन रातों रात उन्हें सेंसेशन आशिकी 2 ने बनाया।

10. अरिजीत के गाने ने मचाया तहलका
2013 में आई आशिकी 2 के गाने श्मेरी आशिकी तुम ही हो को अरिजीत ने अपनी आवाज, जिसने आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म से ज्यादा इसके गानों ने सुर्खियां बटोरी। यहां तक कि अरिजीत ने श्आशिकी 2 के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और आज तक सफलता की कहानी लिखते जा रहे हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago