Categories: मनोरंजन

सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर कर दिए गए थे अरिजीत सिंह, आज ऐसे कर रहे राज

जयपुर। आज के समय में अरिजीत सिंह एक ऐसे गायक है जो हर भारतीय की पसंद बने हुए हैं। अरिजीत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल में हुआ था। अरिजीत एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग बहुत छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। अरिजीत को बचपन से ही गाना गाने का शौक था। अरिजीत की मामी भारतीय क्लासिकल संगीत में माहिर थी और उनकी नानी गाना गाया करती थी। परिवार में संगीत का माहौल मिलने से अरिजीत की म्यूजिक में और भी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई थी। 

 

अरिजीत सिंह को पहले मिला दुत्कार और फिर प्यार, इस गाने ने बदल दी दुनिया

 

अरिजीत से इन कालाकारों ने ली सीख
अरिजीत ने अपनी पढ़ाई राजा विजय सिंह हाई स्कूल से की थी और श्रीपत सिंह कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। सिंगर ने क्लासिकल संगीत की शिक्षा हासिल की है। सिंगर सबसे ज्यादा मौजर्त, बीथोवन और बंगाली क्लासिकल संगीत को सबसे ज्यादा सुना करते थे। उन्होंने बड़े बड़े कलाकारों जैसे गुलाम अली खान, उस्ताद राशि खान, जाकिर हुसैन के बेहतरीन संगीत को सुना है। 

 

किंग खान के डायरेक्टर बने आर्यन, पापा को नचाया इशारों पर 

 

इस शो से हुए थे बाहर
अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत उस दौरान की जब उनके गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें गुरुकुल में हिस्सा लेने के लिए कहा था। उस दौरान अरिजीत महज 18 साल के थे। हालांकि अरिजीत ऑडियंस पोलिंग में शो से बाहर हो गए थे। अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे थे। इस शो के दौरान संजय लीला भंसाली ने अरिजीत के अंदर के टैलेंट को भांप लिया था और उन्हें यू शबनमी सॉन्ग फिल्म सांवरिया के लिए गाया था। हालांकि किसी कारणवश फिल्म की स्क्रिप्ट बदल गई थी और गाना उसके बाद कभी भी रिलीज नहीं किया था। 

 

बिग बी का भोजपुरिया अंदाज एलन मस्क हुए घायल

 

कुमार तौरानी का मिला आर्शीवाद
गुरुकुल से बाहर होने के बाद कुमार तौरानी ने अरिजीत को अपनी एक एल्बम के लिए साइन किया था। यह एल्बम भी हालांकि कभी रिलीज नहीं की गई थी। इसके बाद सिंगर ने एक और शो में हिस्सा लिया था 10 के 10 ले गए दिल। इस शो में अरिजीत ने जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसल किया था। उस दौरान अरिजीत लोखंडवाला रहते थे। 10 के 10 ले गए दिल शो में जीती हुई दस लाख की प्राइज मनी से अरिजीत ने अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो तैयार किया था, जिससे उन्होंने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर के तौर पर तैयारी शुरू कर दी थी।  जाने माने संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर अरिजीत ने काम करना शुरू कर दिया था।

 

मां के जन्मदिन पर इस स्टार ने किया सुसाइड, सामने आया इंडस्ट्री का काला सच

 

इन फेमस फिल्मों में गाए गाने
प्रीतम के साथ उन्होंने गोलमाल 3, क्रूक, जैसी फिल्मों के लिए काम किया। साथ ही उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी इस दौरान गाने गाए। साल 2011 में अरिजीत सिंह ने फिल्म मर्डर 2 से अपने बॉलीवुड सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए फिर मोहब्बत गाना गाया था। उसके बाद उन्होंने तमाम बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए। जिसमें राबता, उसका ही बनना, नशे सी चढ़ गई, आशिकी, कबीरा, इलाही जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। इस दौरान अरिजीत ने कई बेहतरीन अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago