भोजपुरी फिल्मी जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस खबर को सुनकर भोजपुरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। आत्महत्या से कुछ समय पहले ही आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर लाइव विडियो शेयर किया जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक आकांक्षा का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। आकांक्षा का इस तरह अचानक चले जाने से फैंस के लिए काफी दुख की बात है।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में सुसाइड कर लिया है, कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तो रही थीं#AkankshaDubey pic.twitter.com/0b1JQeU1QP
— Jayesh Jetawat (@Jayeshjetawat) March 26, 2023 ">
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के पास एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज के दिन ही आकांक्षा का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नया गाना रिलीज हुआ है। ऐसे में फैंस उनको गाने में देखकर बहुत दुखी है जिसका गाना वो देख रहे वो अब इस दुनिया में नहीं है। आकांक्षा की मौत से फैंस के बीच शोक की लहर है। आकांक्षा के इस नए गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है।
आकांक्षा दुबे ने 4 दिन पहले भी सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया जिसमें वो यह कहती हुई नजर आ रही है कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।
बता दें कि आकांक्षा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होनें 17 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…