Deepika Padukone
Deepika Padukone-Ranveer Singhs Baby Due On This Date : जयपुर। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इसी महीने में पेरेंट्स बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की संभावित डिलिवरी डेट की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। इस कपल ने फरवरी में प्रेग्नेंस की खबर को ऑफिशियल करते हुए सितंबर में पेरेंट्स बनने का खुलासा किया था। पिछले कुछ महीनों से दीपिका पादुकोण बेबी बंप को खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं। पब्लिक के बीच दीपिका पादुकोण का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज खूब वायरल हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-
एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी लाइफ के फेस को एन्जॉय करने के लिए अपने पहले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगता यह सब उनके प्लान के अनुसार ही हो रहा है। दीपिका पादुकोण साउथ मुंबई के एक अस्पताल में 28 सितंबर को अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। साथ ही इन दिनों दीपिका पादुकोण पूरी तरह से मातृत्व अवकाश को एन्जॉय कर रही हैं और जल्द ही वह मदरहुड पीरियड को एन्जॉय करने वाली हैं। फिलहाल उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। उनकी मैटरनिटी लिव अगले साल मार्च तक चलेंगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘कल्कि’ के सीक्वेल में बिजी हो जाएंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास नजर आएंगे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेबी की डेट सामने आने के बाद तुंरत बाद लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से कनेक्शन ढूंढ़ना शूरू कर दिया। क्योंकि बॉलीवुड के इस टॉप स्टार का जन्मदिन भी 28 सितंबर है, और अटकलें लगाई जा रही है कि दीपिका पादुकोण अपने बच्चे को उसी दिन जन्म देंगी। बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को लंबे समय तक डेट किया था। यहां तक कि बॉलीवुड गलियारों में खूब खबरें आई थी कि रणबीर कपूर ओर दीपिका पादुकोण लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेक हो गया। इसके बार दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।
यह खबर भी पढ़ें:-
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने छह साल तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। इसके अलावा कॅरियर की बात करें तो दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे, जो इस साल नंवबर में रिलीज होने वाली है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…