Categories: मनोरंजन

शकुनी मामा गूफी पेंटल ने कहा अलविदा, महाभारत में निभाया था किरदार

महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभा लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गूफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बी आर चोपड़ा के जाने माने टीवी सीरियल महाभारत में शकुनी मामा बनकर पहचान बनाई थी। गूफी ने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के चलते वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता के परिवार ने यह सूचना एक बयान में दी कि उनका निधन सुबह अस्पताल में हो गया है। उनके भतीजे हितेन पेंटल ने बताया कि उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी कई बीमारियां थी। जिस कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

 

पढ़ाई करने पर मिलती है यहां सजा, 80 मासूम बच्चियों को दिया स्कूल जाने पर जहर

 

महाभारत से मिला नाम 

गूफी पेंटल को महाभारत में शकुनी मामा के किरदार को अपने शानदार अभिनय से जीवंत करने के कारण खूब शोहरत मिली थी। जिसे आज भी याद किया जाता है। गूफी ने 80 के दशक में कई फिल्मों में भी अभिनय किया था। जिनमें सुहाग, मैदान ए जंग, गीता मेरा नाम और दिल्लगी खास हैं। वहीं कई टीवी शो में भी वे नजर आए, लेकिन असली पहचान उन्हें महाभारत में शकुनी मामा के किरदार के बाद मिली। 

 

सीएम गहलोत करेंगे आज जादू, एक बटन दबाकर 14 लाख लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 60 करोड़ रूपए

 

यूं आना हुआ एक्टिंग करियर में 

गूफी पेंटल अपने भाई जाने माने हास्य अभिनेता कनवरजीत पेंटल को देखकर एक्टिंग करियर में आए थे। वैसे उन्होंने इंजिनियरिंग में स्नातक की थी। उनका गृहनगर लाहौर पाकिस्तान था और जन्म दिल्ली में हुआ था। गूफी सिख धर्म को मानते थे और पढ़ने, घूमने का शौक रखते थे। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago