लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Krishna Janmashtami 2024 : नब्बे का दशक से ही टीवी पर कई धार्मिक सीरीयल प्रसारित होते आए हैं। बचपन में हमने कई बार भगवान कृष्ण की कथाओं वाले सीरीयल भी देखें। टीवी पर कई स्टार्स ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है। इन स्टार्स ने भगवान कृष्ण की भूमिका खूब वाही-वाही लूटी हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको भगवान कृष्ण की भूमिका में काफी पसंद किया गया था।
(1) नितीश भरद्वाज
बीआर चोपड़ा का एतिहासिक सीरियल महाभारत सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी सीरियल में से एक था। इस सीरियल में नितीश भरद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था, 1988 से 1990 तक प्रसारित हुए इस सीरियल ने टीआरपी के नए कीर्तिमान रच दिए हैं। इस सीरियल से नितीश भरद्वाज के करियर को ऊंची उड़ान मिली थी। नितीश ने महाभारत में कृष्ण के रोल के लिए हर एपिसोड के 3000 रुपए फीस चार्ज की थी।
(2) सर्वदमन डी बैनरजी
रामानंद सागर का नब्बे के दशक में ऐतिहासिक सीरियल ‘श्री कृष्ण’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल था। इसमें भगवान श्रीकृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बैनरजी ने निभाया था। बता दें कि इस सीरियल के लिए सर्वदमन डी बैनरजी ने हर एपिसोड के 10,000 रुपये चार्ज किया था।
(3) सौरभ राज जैन
सिद्धार्थ कुमार तिवारी की महाभारत में सौरभ राज जैन ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हर एपिसोड के लिए 2.50 लाख रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा उन्होंने देवों के देव महादेव में भगवान कृष्ण और विष्णु का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की।
90 के दशक में रामानंद सागर के ‘श्रीकृष्ण’ में स्वप्निल जोशी ने भगवान कृष्ण को रोल निभाया था। लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया था, बता दें कि टीवी पर पहली बार ‘श्री कृष्णा’ शो साल 1993 में टेलीकास्ट हुआ था, रिपोर्ट्स की मानें तो हर एक एपिसोड के लिए स्वप्निल जोशी ने 8500 रुपए चार्ज किए थे।
टीवी सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में सौरभ पांडे श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस किरदार के लिए प्रति एपिसोड के 1.50 रुपए चार्ज किए थे।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…