Pooja Hegde Luxuries Mansion: सपनों की नगरी मुंबई में घर लेना हर किसी का सपना होता है। वहीं सारे बॉलीवुड के स्टारर्स का तो क्या ही कहना। सभी बड़े स्टार के मुंबई एक नहीं दो या तीन घर भी हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी अपने सपनों का घऱ ले ही लिया है। एक्ट्रेस ने ये घर समुद्र किनारे लिया है। आख़िर जुनून की कोई कीमत नहीं होती। इसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को भी चाहिए था। और आखिरकार उन्होनें इसे खरीद ही लिया।
हर कोई चाहता है कि उसे मुंबई में अपना असली घर मिले। मुंबई शहर एक सपनों का शहर है. इस मायानगरी में आम लोगों से लेकर राजनेता, बिजनेसमैन और कई सेलिब्रिटीज रहते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि उनके असली घर (Pooja Hegde Luxuries Mansion) से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखना चाहिए। बात करें पूजा हेगड़े की तो अपनी एक्टिंग और फैशन को लेकर हमेशा फैंस के बीच सुर्खियों में रहने वाली पूजा फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्टस् की मानें तो एक्ट्रेस समुद्र किनारे आलीशान घर खरीदा है। जल्द ही एक्ट्रेस इस घर में शिफ्ट हो जाएंगी। उनके घर की कीमत करोड़ों रुपये है। मुंबई के बांद्रा इलाके में खरीदा गया घर 4 हजार वर्गफीट का है। उस घर की कीमत 45 करोड़ रुपये मानी जाती है। बांद्रा इलाके में कई बड़े सेलिब्रिटी के घर हैं।
यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल के दिन संविधान के जनक बीआर अंबेडकर समेत इन 24 लोगों का हुआ जन्म, देखें पूरी लिस्ट
इस इलाके में जितने भी सेलीब्रिटी हैं उनके घर (Pooja Hegde Luxuries Mansion) समुद्र किनारे ही हैं। जहां का व्यू देखते ही बनता है। इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि पूजा ने पिछले साल बिल्कुल नई लग्जरी रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी थी। उनकी लग्जरी कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। पूजा के रिश्तेदार और उनके दोस्तों के साथ सभी फैंस उनको बधाइंया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi in blue co-ord set: इस को-ऑर्ड सेट में नोरा फतेही ने ढ़ाया कहर, देखकर आप भी हो जाएंगें घायल
पूजा हेगड़े की फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। जिसमें उनकी एक्टिंग कमाल की थी। पूजा सबसे ज्यादा फेमस फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से मिली। इसके साथ ही पूजा हेगड़े ‘हाउसफुल 4’, ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’, ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों से सुर्खियों में आईं। पूजा जल्द ही क्राइम थ्रिलर ‘देवा’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर स्क्रीन शेयर करेंगे। फिलहाल ये लम्हा पूजा के लिए बिल्कुल खास है। क्योंकिं किसी के लिए भी अपने सपनों का घर बेहद खास होता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…