बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अचानक हॉलीवुड के लिए यू-टर्न मारा तो हर कोई हैरान था। फैंस इसके पीछे की वजह जानना चाहते थे। जब प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में अच्छा करियर चल रहा है तो उन्होनें हॉलीवुड का रास्ता कैसे चुन लिया। आज आपको इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रियंका ने विदेश की राह क्यों पकड़ी?
खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की और विदेश जाने का कारण भी बताया। प्रियंका का कहना है कि उन्हें यहां की बॉलीवुड दुनिया में काम नहीं मिल रहा था। जौसा काम वो करना चाहती थी उसके अनुसार काम नहीं था।
साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि वो बॉलीवुड की राजनीति से भी परेशान हो गई थी। बॉलीवुड के काम से वो बिल्कुल भी खुश नहीं थी। उन्हें कुछ अलग और नया करना था। इतना ही नहीं प्रियंका ने कहा कि उस समय बॉलीवुड में उन्हें राजनीति के चलते कोई कास्ट नहीं कर रहा था। इन सबसे दूर जाना चाहती थी इसलिए बॉलीवुड छोड़ विदेश चली गई।
आपको बता दें कि अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक से की थी। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें हॉलीवुड इंडस्ट्री से म्यूजिक का ऑफर मिला और उन्होनें उसे अपना लिया। अपनी मेहनत के बल पर ही प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको में लीड रोल में नजर आई। बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड में भी वो टॉप ऐक्ट्रेसेज में शामिल हो गई है।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…