Categories: मनोरंजन

करण देओल के संगीत में रणवीर ने जमाया रंग, तारा सिंह बनकर पहुंचे सनी देओल ने किया गदर

करण देओल और उनकी गर्लफ्रैंड दृशा आचार्य शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 18 जून को सात फेरे लेने वाले हैं। जिससे सारा परिवार और फिल्म जगत खुश है। शुक्रवार को दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां सनी देओल के लुक ने सभी को अपना फैन बना दिया। वहीं रणवीर कपूर ने भी अपने मस्त मौला अंदाज से दूल्हे और दुल्हन के चेहरे पर मुस्कुराहट फैला दी।

रणवीर ने करण को गोद में लेकर स्टेज पर ही जमकर डांस किया। जिसपर दुल्हन ने भी तालिया बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। दोनों की संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। करण को ब्लू शेरवानी और दुल्हन को मैचिंग फ्लावरी लहंगे में देखा गया। इसमें करण के चाचा चाची ने भी एक ऐसा काम किया जो सभी देख रहे हैं। 

तारा लुक ने मचाया धमाल
सनी देओल अपने बेटे करण की शादी के हर फंग्शन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ हटके करने की सोच रहे हैं। संगीत में भी वे जैसे ही गदर के तारा सिंह का लुक लेकर पहुंचे तो सभी उन्हें देखते ही रह गए। यही नहीं सनी ने मैं निकला गड्डी लेके पर जमकर डांस किया। फंग्शन में शरीक हुए रणवीर सिंह ने भी दिल ने गई गाने पर डांस करते हुए करण को भी अपने साथ नचाया। 

धरम पाजी हुए पगले
बीते जमाने में सबके दिलों पर अपनी एक्टिंग से राज करने वाले धर्मेंद्र ने भी अपने पोते की शादी में दिल खोल कर डांस किया। धरम पाजी ने अपने पोते के साथ यमला पगला दिवाना गाने पर खूब डांस किया। उनका करण के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें वे अपने आयकोनिक अंदाज में थिरक रहे हैं। 

बाॅबी ने की किसपर जां निसार
बाॅबी देओल करण के चाचा हैं। वे भी अपनी पत्नी तानिया देओल के साथ खूबसूरत लुक में नजर आए। आॅफ व्हाइट शेरवानी और येलो लहंगे में दोनों ने बाॅबी की फिल्म बरसात के गाने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है पर परफार्म किया। जहां दोनों की बाॅन्डिग साफ दिख रही है। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago