नई दिल्ली। सनी देओल की गदर-2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। सनी देओल की 2001 में आई फिल्म गदर ने दर्शकों का खुब प्यार बटोरा था। फिल्म ने दर्शकों का दिलों पर राज किया था। एक बार फिर से दर्शकों का प्यार जीतने आ रहे हैं तारा सिंह और सकीना। तारा सिहं और सकीना को एक साथ देखकर दर्शक काफी भावुक हो गए। मुंबई में गदर 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान सनी देओल के साथ अमीषा पटैल तथा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही।
इवेंट की शुरूआत के दौरान तारा सिंह तथा सकीना ने जमकर भांगड़ा किया। जैसे ही तारा सिंह मंच पर पहुंचे वह अपने आंसू रोक नहीं पाए। गदर 2 फिल्म दर्शकों के जितने करीब हैं उतनी ही सनी देओल के दिल के भी। 22 साल बाद स्क्रीन पर लौटना और दर्शकों का प्यार देख कर तारा सिंह भावुक हो गए। दरअसल सनी देओल ने जैसे ही मंच पर जाकर बात कहनी शुरू की दर्शकों के बीच से अवाज आई पाजी तुसी हमारी जान हो, आप तो हिंदुस्तान की शान हों हिंदुस्तन जिंदाबाद।
फैंस के इस प्यार को देख कर सनी देओल खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान अमीषा पटेल ने भावुक हुए सनी देओल को गले लगाया। जिसे देखकर हर कोई तारा सिंह और सकीना पर प्यार लुटा रहा हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस भावुक हो गए। फैंस ने कहा अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। 17 घंटे में फिल्म के ट्रेलर को 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…