Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत आज 21 जून की शाम को होने वाली है। दरसअल, शुरू होने से पहले ही इस रियलिटी शो के ओटीटी 3 वर्जन को लेकर तहलका मचना शुरू हो गया है। इस शो की कंटेस्टेंट चन्द्रिका दीक्षित (वडापाव गर्ल) और पंजाबी सिंगर विक्की ठाकुर विवादों को लेकर काफी चर्चाओं में आ गए है। Bigg Boss OTT सीजन 3 को अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने सलमान खान को रिप्लेस किया है।
बिग बॉस रियलिटी शो कुछ ही घंटो में शुरू होने वाला है। मेकर्स शो के दौरान कंट्रोवर्शियल सेलेब्स को जरूर बुलाते है, जिनके नाम से ही बिग बॉस चर्चाओं में आ जाता है। इससे शो की टीआरपी भी बढ़ जाती है। इन्ही सब चर्चाओं के बीच दिल्ली की वड़ापाव गर्ल जो अब शो की पार्टिसिपेंट है, इन दिनों काफी सुर्खियों में है। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर विक्की ठाकुर ने चंद्रिका पर उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शो में पोल-पट्टी खोलने की बात कही है।
यह भी पढ़े : Bigg Boss OTT 3 में होगी इन 14 कंटेस्टेंट की एंट्री, जर्नलिस्ट और यूट्यूबर का लगेगा तड़का
विक्की ठाकुर का वडापाव गर्ल पर आरोप
Bigg Boss OTT सीजन 3 के कंट्रोवर्शियल पार्टिसिपेंट्स आज शाम शो में धमाकेदार एंट्री लेने वाले है। शो का प्रोमो भी रिलीज़ हो चुका है। प्रोमो सामने आने के बाद विक्की ठाकुर गुस्से में नजर आ रहे है। विक्की ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वे काफ़ी भड़कते हुए नज़र आ रहे है। वह वीडियो में कहते है कि, इस वड़ापाव गर्ल की असलियत क्या है में बताऊंगा सबको।
यह भी पढ़े : यूट्यूबर अरमान मलिक ने की तीसरी शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विक्की ने वड़ापाव गर्ल को दी चेतावनी
विक्की ने इसकी रिकॉर्डिंग सुनाते हुए कहा कि, इसने मुझे धोखा दिया है, मेरा इस्तेमाल किया है। इस वड़ापाव गर्ल ने मेरे सारे लिंक्स इस्तेमाल किए है। यही नहीं जैसे ही पैसा आने लगा वैसे ही ये मुंबई भाग गयी हैं, इसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। विक्की ने वड़ापाव गर्ल को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर इसने मेरे सारे पैसे नहीं दिए तो में इसके सारे राज़ खोल दूंगा। विक्की ठाकुर के साथ ये सब नहीं चलने वाला है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…