जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई विधायक निधि से सरकारी स्कूलों में क्रिकेट और बैडमिंटन किट खरीद के नाम पर हुए 3.72 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ी है। बलजीत यादव 2018 से 2023 तक बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रहे थे। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। विधायक रहते हुए 2021-22 और 2022-23 में उन्होंने अपने क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए विधायक कोष से खेल सामग्री खरीदने की सिफारिश की थी। ईडी की जांच में सामने आया कि सामान बाजार मूल्य से ढाई गुनाअधिक कीमत पर खरीदा गया। मामले में पहले एसीबी ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद जांच ईडी को सौंपी गई। इडी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मानते हुए जांच शुरू की।
पूर्व विधायक बलजीत यादव ईडी की हिरासत में
1 Min Read