Categories: भारत

Top 10 – जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

  • आज से नए वित्त वर्ष के नियम होंगे लागू, टैक्स और टोल से लेकर ये होंगे बदलाव

 

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर चलेगा क्रिमिनल केस, पोर्न स्टार के साथ था अफेयर

 

  • पाकिस्तान में घर लौटते वक्त हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

 

  • पीएम मोदी की पहली ऑफिशियल अमेरिकी यात्रा जून में

 

  • महाराष्ट्र में सरपंच ने विरोध प्रदर्शन में पंचायत समिति के सामने उड़ा दिए 2 लाख रुपए

 

  • राहुल गांधी के एक और मानहानि केस की आज होगी सुनवाई, क्या इसमें भी मिलेगी राहुल को सजा

 

  • आज पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू

 

  • आईपीएल के 16वें सीजन के आगाज में चेन्नई सुपर किंग्स की हार

 

  • भाजपा जल्द करेगी नए नेता प्रतिपक्ष का ऐलान

 

  • राजस्थान में आप पार्टी के संगठन का हुआ विस्तार 

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…

1. आज यानि 1 अप्रैल से नया वित्त शुरु हो चुका है। नए वित्त वर्ष के नियम भी अलग होंगे। बता दें कि आज से एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स महंगा होगा। अब 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अब सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में राशि 30 लाख रुपए हो गई है। आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके अलावा अन्य कई बदला होने जा रहे है। 

2. अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प अभी तक के ऐसे  पूर्व राष्ट्रपति है जिन पर क्रिमिनल केस चलाए जाने का फैसला लिया गया है। यह मामला 2016 का है जब ट्रम्प का किसी पोर्न स्टार के साथ अफेयर रहा था और उस मुंह बंद रखने के लिए पैसे भी दिए थे। उसी मामले में न्यूयॉर्क की मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने ट्रम्प पर केस लगाने का फैसला सुनाया है। 

3. पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू डॉक्टर जो कि आई स्पेशलिस्ट थे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। डॉक्टर अपने असिस्टेंट डॉक्टर के साथ कार से घर जा रहे थे। तभी किसी ने उनकी कार पर गोलियां चलाना शुरु कर दी। हमले से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई और डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।  

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के लिए आउटलाइन बन गई है। अपनी पहली अधिकारिक अमेरिका यात्रा पर पीएम मोदी जून के तीसरे सप्ताह में जा सकते है। यह यात्रा 5 दिन की होगी। मोदी अमेरिका में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

5. महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के गेवराई पायगा गांव में सरपंच ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया है। खबरों के मुताबिक सरपंच मंगेश ने पंचायत समिति के एक अधिकारी से कुआं बनवाने के प्रस्ताव को मंजूर करवाने की मांग की। इस पर अधिकारी ने कुल बजट में से 12% रिश्वत की मांग कर दी और इसी बात से सरपंच नाराज हो गए थे। इसलिए पंचायत समिति के बाहर जाकर 2 लाख रुपए उड़ा दिए। 

6. राहुल गांधी पर मानहानि केस की जैसे लाइन ही लग गई हो। हाल ही में सूरत कोर्ट ने उन्हें मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई है। वहीं आज महाराष्ट्र के भिवंडी में महात्मा गांधी की हत्या के पीछे RSS का हाथ होने वाले बयान पर सुनवाई हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थानीय पदाधिकारी राजेश कुंटे ने 2014 में उन पर केस लगाया था। 

7. सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा काटने के बाद आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ जाएंगे। इसकी जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई है। 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू ने 20 मई 2022 को सरेंडर कर दिया था। 

8. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच हुआ था जिसमें CSK को हार का सामना करना पड़ा। राशिद खान ने अंतिम पड़ाव में तीन गेंदों में 333.33 के स्ट्राइक रेट से 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

9. भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष का पद अभी तक खाली है। अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार जल्द ही नए नेता प्रतिपक्ष का ऐलान भी कर सकती है। खबरों के अनुसार राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि 2 दिन में विधायकों की बैठक कर इसमें निर्णय लिया जा सकता है।

10. राजस्थान में आने वाले चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को आप पार्टी ने राजस्थान में अपने संगठन का विस्तार किया। इस दौरान 231 ऑफिस बेयरर की नियुक्ति करने के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago