वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली इजाजत के बाद करीब 60 सदस्यों की ASI की टीम सुबह 7 बजे पहुंची। टीम ने सबसे पहले वीडियोग्राफी शुरू की। इस दौरान पहले केवल हिंदू टीम अंदर मौजूद थी। सुप्रीम कोर्ट में सर्वे के खिलाफ अपील का जिक्र करते हुए मुस्लिम पक्ष वहां मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक अब मुस्लिम पक्ष से भी लोग वहां मौजूद है। सर्वे के चलते पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी गेट पर जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही ज्ञानवापी के हर 300 मीटर पर वज्र वाहन लगाए गए हैं।
परिसर की स्कैनिंग
टीम ने सबसे पहले परिसर को 4 ब्लॉक में बांटा। इसके बाद कैमरे लगाकर वीडियोग्राफी शुरू की। वजू खाने को छोड़कर बाकी के हिस्सों का सर्वे किया जा रहा है। परिसर की पश्चिम दीवार पर सबसे अधिक फोकस किया जा रहा है। दीवार की अच्छी तरह से स्कैनिंग की जा रही है। सारी कलाकृतियों की जांच बारीकी से की जा रही है। सर्वे के 4 घंटे पूरे हो चुके हैं। सर्वे का केवल 1 घंटा और बचा है।
प्रशासन दूसरी शिफ्ट में सर्वे के लिए करेगा व्यवस्था
दोपहर 1.30 बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिद में करीब 800-900 लोग एक साथ नमाज अदा करेंगे। खबरों के मुताबिक नमाज के बाद भी सर्वे का काम फिर से किया जा सकता है। प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि 3-5 के बीच मस्जिद में नमाज अदा नहीं होती है। ऐसे में अगर टीम उस समय में सर्वे कार्य करना चाहे तो प्रशासन उसकी व्यवस्था कर देगा। अगर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है तो 3-5 के बीच 2 घंटे का सर्वे किया जा सकता है।
ज्ञानवापी सर्वे पर मस्जिद समिति की ओर से लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। अंजुमन इंतजामिय मस्जिद समिति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…