भारत

1 March Ka Itihas: आज ही फूटा था मानव इतिहास सबसे भयानक बम, भारत को मिली थी होनहार बेटी मैरी कॉम

1 March Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 मार्च साल का 61 वाँ दिन है। साल में अभी और 304 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 1 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 1 मार्च की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। एक मार्च (1 March Ka Itihas) साल के तीसरे महीने का पहला दिन है और यह दुनिया में पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण के दिन के तौर पर जाना जाता है। जी हां, एक मार्च 1954 को अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे खतरनाक विस्फोट था। तबाही का ये खतरनाक प्रोडक्ट हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली था। साथ ही 1 मार्च के दिन ही मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म हुआ था। तो चलिए जान लेते हैं 1 मार्च का इतिहास।

यह भी पढ़ें: 29 February Ka Itihas: इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहने वाला प्रधानमंत्री, कंप्यूटर को लेकर हुई थी बड़ी खोज!

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1996 – भारत, रूस, चीन और ईरान ने एशियन फॉउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित किया।
1999 – बारूदी सुरंगों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुई।
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 – अमेरिका में भूकम्प, फिजी में संकट, लश्कर-ए-तैयबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ मुद्रा लागू की गई।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश सरकारी यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बनाए गए।
2008 – आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
2010 – भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2010 – हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

यह भी पढ़ें: RSS के 500 स्वयंसेवकों ने दुश्मनों से बचाया था श्रीनगर हवाई अड्डा, जानिए उस साहसिक घटना की कहानी

1 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1992 – शरद कुमार – भारतीय पैरा एथलीट हैं।
1983 – मैरी कॉम – मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज़।
1969 – तपन कुमार गोगोई – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के असम राज्य है।
1968 – सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
1967 – निरंजन ज्योति – भारतीय जनता पार्टी की एक राजनेता हैं।
1964 – वांगा गीता – आंध्र प्रदेश की जानी मानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।
1963 – चरणजीत सिंह चन्नी – भारत के पंजाब राज्य के राजनीतिज्ञ हैं।
1953 – एम.के. स्टालिन – भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं।
1951 – नितीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री
1944 – बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1 मार्च को हुए निधन

1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।
1974 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
1979 – जयरामदास दौलतराम – भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।
1989 – वसंतदादा पाटिल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1988 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
2014 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
2017 – तारक मेहता – मशहूर गुजराती साहित्यकार जिनका टीवी सीरियल सब टीवी पर आता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago