Categories: भारत

TOP TEN – 10 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • पीएम मोदी की डिग्री के मामले में गुजरात हाइकोर्ट पहुंचे केजरीवाल

 

  • गृहमंत्री शाह आज नांदेड़ में रैली के साथ भाजपा के जनसंपर्क अभियान की करेंगे शुरुआत 

 

  • ISIS संदिग्धों की आज भोपाल की स्पेशल NIA कोर्ट में पेशी, जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके की थी तैयारी

 

  • जेपी नड्डा तिरुपति में सार्वजनिक रैली को करेंगे संबोधित

 

  • इंडियन आर्मी को मिलेंगे 331 युवा अफसर

 

  • चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का करेगी कायापलट, बदले जाएंगे राज्यों के अध्यक्ष

 

  • कई राज्यों में पहुंचेगी मानसून की फुहारें, तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक होगा शक्तिशाली 

 

  • असम सीएम हिमंत बीस्वा और मणिपुर सीएम बीरेन सिंह के बीच हिंसा पर हुई चर्चा
     
  •   झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में 48 घंटे बंद का ऐलान
     
  • भाजपा ने पारित किया शिंदे गुट को समर्थन नहीं देने का प्रस्ताव 

 

1. दिल्ली सीएम और आप पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के लिए लेटर लिखा था। जिसमें उन्होनें पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की थी। केजरीवाल अब पीएम की डिग्री के मामले में गुजरात हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। केजरीवाल ने हाईकोर्ट से अपने 31 मार्च के फैसले की समीक्षा करने की मांग की है। वहीं हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को स्वीकार कर सभी पक्षों को नोटिस दे दिया है। मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

 

2. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र के दौरे पर रहेंगे। शनिवार को शाह महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नांदेड़ में रैली के साथ ही भाजपा के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसके साथ ही वे मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।

 

3. NIA ने भोपाल टेरर फंडिंग केस में 26-27 मई को जलबपुर के 12 ठिकानों पर छापे मारे थे। जिसमें ISIS संदिग्ध ममूर, आदिल व शाहिद को गिरफ्तार किया था। जबलपुर से गिरफ्तार इन तीनों संदिग्धों को आज भोपाल की स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। 3 जून को हुई सुनवाई में इनकी रिमांड 10 जून तक के लिए बढ़ा दी गई थी। तीनों आरोपियों पर ISIS का प्रचार करने, युवाओं को बरगलाने और गोला-बारूद रखने के आरोप हैं।

 

4. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेता राज्य का दौरा कर रहे है। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 जून को आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाएंगे। बालाजी मंदिर में पूजा के बाद तिरुपति शहर में एक सार्वजनिक रैली में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

5. भारतीय सेना को आज 331 युवा अफसरों की टोली मिलने जा रही है। ये देश के भावी सैन्य अफसर आज भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद इंडियन आर्मी में शामिल होंगे। आइएमए में सुबह 6 बजकर 47 मिनट एडवास कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली।

 

6. 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी में है। पार्टी की शीर्ष समिति CWC से लेकर कई अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इनमें मुख्य फोकस राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पर है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इन राज्यों में कायापलट करने वाली है। तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। वहीं खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। 

 

7. लंबे समय से अटके मानसून ने गति बढ़ा दी है। जल्द ही कई राज्यों में झमाझम होने वाली है। मॉनसून केरल से आगे बढ़ते हुए शनिवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। वहीं चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक और शक्तिशाली हो जाएगा। अरब सागर से आने वाली तेज दक्षिण पश्चिमी हवाएं पश्चिमी तट पर टकराएंगी। इसकी वजह से 4 से 5 दिनों में दक्षिण से उत्तर की ओर समुद्र तट के साथ-साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में बारिश होने की संभावना है।

 

8. झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड एसोसिएशन की ओर से 2 दिन झारखंड बंद का ऐलान किया है। झारखंड में 10 और 11 जून को बंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैनाती बढ़ा दी है। बता दें कि झारखंड सरकार की 60-40 फॉर्मूले पर आधारित नई भर्ती नीति के खिलाफ झारखंड राज्य छात्र संघ ने 48 घंटे बंद का ऐलान किया है। झारखंड बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर नारे लगा रहे है। 

 

9. मणिपुर में 3 मई से शुरु हुई हिंसा अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय गृहंमंत्री अमित शाह ने वहां पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश की उसके बावजूद कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई। शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मणिपुर पहुंचे। वहां उन्होनें राज्य के CM एन. बीरेन सिंह से मुलाकात की। दोनों सीएम के बीच मणिपुर में जारी हिंसा पर भी चर्चा हुई।

 

10. महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के कुछ नेताओं के बीच विवाद शुरु हो गया है। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना का समर्थन देने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने कदम पीछे कर लिए है। बीजेपी नेताओं ने शिवसेना को समर्थन नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। इसके जवाब में सीएम एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि, यह अनबन सिर्फ स्थानीय नेताओं के बीच है। गठबंधन पर कोई असर न हो, इसके लिए मैं इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago