हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के सागर दौरे पर रहेंगे। सागर में पीएम मोदी बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास के भव्य मंदिर-विशाल स्मारक का भूमि पूजन कर आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ढाना के एयर स्ट्रिप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
2. सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगने के बाद राहुल गांधी फिर से संसद के सदस्य बन गए। सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचेंगे। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर कांग्रेस की केरल यूनिट में उत्साह है।
3. आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। देर रात जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे। भाजपा ने पूरी तरह से पूर्वोत्तर राज्यों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी थे।
4. मोदी सरनेम केस में सुनवाई करने वाले गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक का ट्रांसफर कर दिया है। अब उन्हें पटना हाईकोर्ट भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फैसला लेते हुए इसकी जानकारी दी। प्रच्छक ने 7 जुलाई को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
5. पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए देश के कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा रहने की संभावना है। 14-15 अगस्त को कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
6. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरे। इसकी चपेट में एक परिवार आ गया। कार में परिजनों के साथ मौजूद 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि पत्नी-बेटी सहित पिता भी घायल हो गए हैं। मां की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
7. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्याय के देवता के समान माना जाता है। उनके कार्यकाल में कई आरोपियों का एनकाउंटर हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से 2017 के बाद से राज्य में हुए 183 कथित मुठभेड़ों की रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने इन सभी मामलों के जांच की स्थिति को लेकर एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
8. 22 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर सनी देओल को देख फैंस काफी खुश नजर आए। इसका अंदाजा 11 अगस्त को रिलीज गदर-2 से लगाया जा सकता है। फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ पहले दिन ही 40 करोड़ की बंपर कमाई की। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने का काम किया।
9. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वापस अपने देश लौट आएंगे। इस बात की पुष्टि पीएम शहबाज शरीफ ने की है। साथ ही शहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि अगर पार्टी की जीत होती है तो नवाज ही प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव के सारे कैंपेन भी उनके हिसाब से ही होंगे।
10. एक तरफ यूक्रेन का रूस के साथ युद्ध चल रहा है और दूसरी तरफ युद्ध के बीच ही सेना भर्ती के प्रमुख रिश्वत ले रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रिश्वतखोरी के आरोप में सभी सेना भर्ती प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया है। जेलेंस्की ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…