भारत

12 February Ka Itihas: आज ही के दिन भारत चेचक मुक्त हुआ था, Hug Day के साथ ही और क्या हुआ 12 फरवरी को

12 February Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 फरवरी वर्ष का 43 वाँ दिन होता है। साल में अभी और 322 दिन और बाकी हैं। तो चलिए हम आपको बताते है कि 12 फरवरी के दिन इतिहास में क्या कुछ हुआ था। भारत इसी दिन चेचक मुक्त हुआ था। साथ ही आज हग डे भी मनाया जाता है। यानी वैलेंटाइन डे से पहले 12 फरवरी (12 February Ka Itihas) को गले मिलकर प्यार का इजहार किया जाता है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इस दिन कौन मशहूर लोग पैदा हुए थे, और किनकी मृत्यु 12 फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़ें:11 February Ka Itihas: प्रोमिस डे के साथ ही 11 फरवरी को रंग भेद को लेकर हुआ था ये बड़ा काम

12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1502 – वास्को डि गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ था।
1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मृत्यु दंड दिया गया।
1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश दिया था।
1610 – फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया था।
1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी बनाए गए।
1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक आज ही के दिन बना।
1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर हमला करके कब्जा किया।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

यह भी पढ़ें:10 February Ka Itihas: टेडी डे के साथ ही 10 फरवरी है भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन

1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया।
2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित किये गये।
2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
2010 – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

12 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में थे।
1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर संन्यासी।
1871 – सी. एफ़. एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं गाँधीजी के सहायक थे।
1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
1924 – जी. लक्ष्मणन – भारतीय राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम’ के राजनीतिज्ञ थे।
1939 – अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
1967 – चित्रवीणा एन रविकिरण – भारतीय संगीतकार
1972 – अजय नायडू – भारतीय-अमरीकी अभिनेता
1809 – चार्ल्स डार्विन – महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।

12 फरवरी को हुए निधन

2010 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
1902 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
1794 – महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
1713 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।

12 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

गुलाब दिवस
उत्पादकता सप्ताह
सर्वोदय दिवस

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago