Categories: भारत

TOP TEN – 12 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • आतंकी संगठनो ने टेरर एक्टिविटी के लिए लड़कियों और बच्चों को बनाया सॉफ्ट टारगेट 

 

  • दिल्ली में बाइक टैक्सी पर बैन लगाने के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई

 

  • प्रियंका गांधी जबलपुर से करेगी कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत

 

  • अमृतसर से उड़ी फ्लाइट आधे घंटे तक पाक एयरस्पेस में उड़ान भरती रही

 

  • आलिया, मालिया, जमालिया नाम नहीं बोलने पर ट्रांसलेटर पर बिफरे अमित शाह

 

  • पाकिस्तान ने जताई ब्रिक्स देशों के संगठन में शामिल होने की इच्छा

 

  • राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव 2024?

 

  • पटना से रांची के बीच आज होगा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल 

 

  • ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों को लेकर लगे आरोपों को हास्यास्पद और निराधार बताया

 

  • राशा के ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचे रवीना टंडन और अनिल थडानी, अमन देवगन के साथ करेगी बॉलीवुड में डेब्यू 

 

1. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों  ने टेरर एक्टिविटी के लिए महिलाओं और नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। इस बात की जानकारी चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने दी। उन्होनें बताया कि इन दिनों इंटेलिजेंस एजेंसीज और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के स्लीपर सेल पर तेजी से कार्रवाई की है। जिसमें खुलासा हुआ है कि सरहद पार बैठे आतंकी संगठनों हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हो रहे है। वहां वो अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के रूप में महिलाओं, लड़कियों और नाबालिग बच्चों से हथियार, मैसेज और ड्रग्स की सप्लाई करवा रहे हैं। 

 

2. दिल्ली सरकार ने फरवरी 2023 में बाइक टैक्सी पर यह कहकर बैन लगाया था कि टैक्सी के तौर पर सिर्फ कमर्शियल व्हीकल्स का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि टैक्सी के लिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाले बाइक्स का इस्तेमाल हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से लगाए गए बैन के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 9 जून को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा था कि आप अपनी याचिका केंद्र सरकार (सॉलिसीटर जनरल) को भेज दें। अदालत ने 12 जून का समय मांगा था। 

 

3. मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान अपनी योजनाओं से जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी भी अपने चुनावी अभियान के लिए सक्रिय हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंचकर नर्मदा पूजन करेगी। उसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान शुरु किया जाएगा। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्य के तमाम आला नेता शामिल होंगे। 

 

4. पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ी फ्लाइट पाकिस्तान में गुजरांवाला तक जा पहुंची। खबरों के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E645 शनिवार रात 8.01 मिनट पर भारतीय समय के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ी थी। लेकिन खराब मौसम के कारण हवा के रुख के साथ पाकिस्तान एयरस्पेस में जाना पड़ा। यह फ्लाइट लाहौर के पास पाकिस्तान में भटक गई और गुजरांवाला तक चली गई। करीब 31 मिनट तक यह फ्लाइट पाकिस्तानी एयर-स्पेस में रही और फिर सुरक्षित भारतीय एयर-स्पेस में लौट गई। 

 

5. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें DMK और कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले में 2G, 3G और 4G वाली पार्टियां बताया। इनका मतलब है कि DMK (मारन परिवार) 2 पीढ़ियों से, करुणानिथि का परिवार (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) तीन पीढ़ियों से और कांग्रेस 4 पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर सत्ता के मजे ले रहा है। शाह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्‌टनम में शाह ने जनसभा के दौरान कहा कि आपको याद होगा कि UPA सरकार में आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और देश में बम धमाके करके चले जाते थे। तेलुगु में ट्रांसलेट कर रहे ट्रांसलेटर ने इन शब्दों को का जिक्र नहीं किया। इस बात पर ट्रांसलेटर को डांट लगाई। 

 

6. आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब ब्रिक्स देशों के संगठन में शामिल होना चाहता है।  ब्रिक्स देशों ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए और सदस्यों को जोड़ने की बात कही है। लेकिन इसमें पाकिस्तान को जगह मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। पाकिस्तान की सरकार देश को बदहाली से निकालने की कोशिशों में जुटी है। बता दें कि भारत और चीन के अलावा रूस, ब्राजील और साऊथ अफ्रीका इस संगठन के सदस्य हैं।

 

7. कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। साल के अंत में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस पार्टी किसके चेहरे पर लड़ने वाली है इस बारे में फिलहाल पार्टी ने कुछ नहीं कहा। एक न्यूज चैनल के ‘छत्‍तीसगढ़ ओपन माइक’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होनें बिना किसी लाग लपेट के कहा- आज भी मेरा यही जवाब है कि राहुल गांधी को ही चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा जाना चाहिए। 

 

8. लंबे समय के इंतजार के बाद पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को किया जाएगा। आज सुबह गया और बरकाकाना के रास्ते पर इसका ट्रायल रन होगा। वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल की सूचना पर रेल यात्री व आम लोगों को खुशी के माहौल है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। 

 

9. हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को छिपाने के आरोप लगे हैं। ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों को लेकर लगे आरोपों को हास्यास्पद और निराधार बताया है। अपने खिलाफ लगे 37 आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद  शनिवार को ट्रंप पहली बार लोगों के सामने आए। इस दौरान उन्होनें कहा कि इस घटनाक्रम के दौरान राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है और समर्थकों पर हमला किया जा रहा है। 

 

10. इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल राशा ने अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी के फोटोज और विडियोज शेयर किए हैं। बेटी के इस ग्रेजुएशन सेरेमनी में रवीना और उनके पति अनिल थडानी भी शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए इसे प्राउड मोमेंट बताया है। ग्रेजुएशन पूरा होते ही राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago