हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…
1. मानहानि केस में राहुल गांधी की आज 13 अप्रैल को सूरत कोर्ट में सुनवाई होगी। चोरों का सरनेम मोदी वाले बायन में राहुल गांधी को 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 24 मार्च को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई। उसके बाद राहुल गांधी ने दोषसिद्धी पर रोक लगाने के लिए 3 अप्रैल को अपील की थी। आज उसी मामले में सूरत कोर्ट में सुनवाई होगी।
2. आज इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां मैच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। 13 अप्रैल को होने वाला यह मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी है। ऐसे में आज के मैच में दोनों अपनी किस्मत आजमाने वाली है। दोनों ही टीमें अपनी जीत की तलाश में है।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के अंत तक देश में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें वो युवा होंगे जो रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्त किए गए। इनमें 50 हजार अकेले रेलवे विभाग के नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं।
4. पाकिस्तान के आर्थिक हालात बहुत ही निम्न स्तर पर पहुंच गए। पाकिस्तान को अब अन्य देशों से कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। बात यह थी कि पाकिस्तान को कोई कर्ज देने के लिए भी तैयार नहीं था। वहीं अब कुछ देश पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आए हैं। कुछ दिनों पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए हां की थी उसके बाद अब यूएई भी पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए तैयार हो गया है।
5. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को देर रात उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें कुल 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल है जिनमें से 2 महिला उम्मीदवार को मौका मिला है। इससे पहले भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 224 सीटों के लिए यह चुनाव 10 मई को होंगे।
6. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील के खिलाफ केस दर्ज किया है साथ ही 50 करोड़ डॉलर की भी मांग की है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर आरोप लगाया है कि उन्होनें ट्रंप के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई है। कोहेन ने अटॉर्नी और क्लाइंट के बीच के गुप्त समझौते का उल्लंघन किया है।
7. रूस-यूक्रेन युद्ध से दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ। युद्ध के कारण किसी भी देश की इकोनॉमी प्रभावित होती है। बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आईएमएफ और विश्व बैंक के प्रमुखों से मदद करने की अपील की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है।
8. 12 अप्रैल को सुबह 4.30 बठिंडा की मिलिट्री स्टेशन में अचानक हुई फायरिंग में 4 जवानों की जान चली गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले 2 युवक थे। फिलहाल उन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए सबूतों को खंगाल रही है। अभी तक मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी है। अंदर आवागमन पर रोक लगाई है।
9. देश में एक तरफ जहां सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात जनता को मिली है वहीं भारत में पहली बार अंडर वाटर ट्रेन भी चलाई गई। नदी के नीचे से होकर ट्रेन चली तो हर कोई देखकर रोमांचित हो गया। बुधवार को कोलकाता से हावड़ा जाने के लिए ट्रेन हुगली नदी के नीचे से निकली। मेट्रो रेल के जीएम पी उदय कुमार रेड्डी ने भी इस ट्रेन में बैठकर महाकरन से हावड़ा मैदान के बीच सफर किया।
10. बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई सारे विधेयक को मंजूरी दी जिसके बाद वो कानून में बदल गए। इसी के तहत बुधवार को ही प्रतिस्पर्धा संशोधन कानून-2023 को भी मंजूरी मिल चुकी है। इस बिल को संसद में 3 अप्रैल को पास किया गया था। प्रतिस्पर्धा संशोधन कानून-2023 से विनियामक निश्चितता सुनिश्चित करने और ट्रस्ट आधारित कारोबारी माहौल को बढ़ावा मिलेगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…