Categories: भारत

TOP TEN – 13 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
     
  • अब केंद्र सरकार कम कीमत में बेचेगी टमाटर
     
  • दिल्ली में यमुना ने डेंजर लेवल किया पार, जलस्तर 208.46 मीटर
     
  • यूसीसी के नए ड्राफ्ट के मुताबिक अविवाहित महिलाएं भी बन सकेगी मां
     
  • पीएम मोदी की डिग्री केस में आज अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई, केजरीवाल और संजय सिंह होंगे पेश
     
  • धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भगदड़ के समय 10 लोगों को गंभीर चोटें आई 
     
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली तगड़ी पटखनी, तीनों बड़े गढ़ पर टीएमसी का कब्जा
     
  • चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन आज से शुरु, शुक्रवार को होगा लॉन्च
     
  • पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने बिना नाम लिए की भारत की तारीफ, कहा हमसे वो बहुत आगे हैं
     
  • रूस जंग खत्म करने के मूड में नहीं, यूक्रेन को नाटो से मिल रही मदद

 

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले 2 दिन फ्रांस में रहेंगे। वहां पर भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 13 से 15 जुलाई तक इन दो देशों की यात्रा पर रहेंगे। 

 

2. पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है। देश के कई राज्यों में तो टमाटर का भाव 120 रुपये किलो से भी अधिक हो गया है। टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। केंद्र सरकार इन राज्यों से टमाटर खरीदकर अन्य राज्यों को कम कीमत में बेचेगी। इससे देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सकेगा। 

 

3. लगातार बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी ने बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार की रात यमुना का जलस्तर 208.08 मीटर था जो कि गुरुवार सुबह 7 बजे 208.46 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। 

 

4. यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव बच्चे के गोद लेने वाली व्यवस्था में नजर आएगा। यूसीसी के नए ड्राफ्ट के अनुसार अब दूसरे धर्म के बच्चों को गोद लेने की अनुमति नहीं होगी। हर धर्म की महिला को भी बच्चे गोद लेने का अधिकार होगा। चाहे महिला अविवाहित हो या विधवा हो, गोद लेने की अधिकारी होगी। 

 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े एक मामले में अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश होंगे। पिछली सुनवाई के समय 7 जून को दोनों ही कोर्ट नहीं पहुंचे थे। बता दें कि गुजरात यूनिवर्सिटी ने दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। 

 

6. ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। दरबार में 5 लाख से ज्यादा प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भीड़ के कारण अव्‍यवस्‍था पैदा हो गई और भगदड़ मच गई। इस दौरान 10 लोगों को गंभीर चोटें आई है वहीं कई लोग गर्मी-उमस के कारण बेहोश हो गए। भगदड़ में अधिकतर बुजुर्ग, बच्‍चे और महिलाएं घायल बताए जा रहे हैं।

 

7. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पहले कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में और अब पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के तीनों मंत्रियों के गढ़ में शानदार प्रदर्शन के साथ जीत हासिल की है। बारला के लखीपारा चाय बागान क्षेत्र में भाजपा सभी ग्राम पंचायत सीटें हार गई। वहीं ठाकुरनगर के मतुआ बेल्ट में भी खराब प्रदर्शन रहा। पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक के गढ़ कूचबिहार में टीएमसी पीछे थी लेकिन मंगलवार को रूझान बदलने शुरु हो गए। 30 में से 15 पंचायत समितियों पर जीत हासिल की। 

 

8. विश्व में एक बार फिर से भारत अपनी खास पहचान बनाने जा रहा है। देश का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 शुक्रवार को लॉन्च होगा। इसके लिए आज से काउंट डाउन शुरु हो गया है। आज ISRO वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। 

 

9. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल कैपिटल में एक कार्यक्रम के दौरान भारत का लिए बिना उसकी तारीफ कर दी। पीएम शरीफ ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारा पड़ोसी हमसे बहुत आगे निकल चुका है और हम उसके साथ किसी रेस में नहीं है। उनकी सरकार का टेन्योर 14 अगस्त को खत्म होने जा रहा है और चुनाव अक्टूबर-नवंबर तक होंगे। 

 

10. रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते कई महीने हो गए है लेकिन अभी भी जंग जारी है। रूस फिलहाल इस जंग को खत्म करने के मूड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन को नाटो से लगातार मदद मिल रही है लेकिन इससे रूस को कोई फर्क नहीं पड़ता। यूक्रेन को मिल रही नाटो की मदद से तय है कि यह जंग तीसरे वर्ल्ड वॉर के बहुत करीब है। उन्होनें यह भी कहा कि पश्चिमी देश पागल हो चुके हैं इसलिए वो कुछ और नहीं सोच पा रहे।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago