Categories: भारत

TOP TEN – 14 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • चांद पर जाने के लिए होगी आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग
     
  • फ्रांस में देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी
     
  • यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे से 3.4 मीटर अधिक
     
  • भाजपा 3 महीने तक निकालेगी पसमांदा स्नेह सम्मान यात्रा, कलाम को बनाया सियासी आईकन
     
  • बिहार में विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज, 1 नेता की मौत
     
  • डोमनिका टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा बरकरार
     
  • कर्ज मिलने से खुश होने लगा भिखारी पाकिस्तान, कटोरा लेकर मांगने की जरुरत होगी खत्म
     
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 3 प्रवासी मजदूरों पर चलाई गोलियां
     
  • विधानसभा चुनावों से पहले भूपेश बघेल कैबिनेट में होगा फेरबदल
     
  • फोन नहीं उठाने और घर पर नहीं मिलने पर रेसलर विनेश को NADA का नोटिस

 

1. भारत एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। दुनिया की निगाहें आज भारत पर टिकी हुई है। आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 चांद को छूने के लिए रवाना होगा। श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। 

 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को फ्रांस की यात्रा के लिए पेरिस पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से पीएम मोदी को सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। उन्होनें इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत की ओर से मैक्रॉन का धन्यवाद किया। 

 

3. दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर पर है जो कि डेंजर लेवल से 3.4 मीटर ज्यादा है। यमुना के उफान से पानी लालकिले, राजघाट और आईएसबीटी-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन कर हालात की जानकारी ली है। 

 

4. भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए हर तरीके से जनता को आकर्षित करने में लगी हुई है। भाजपा ने अब पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आधार बनाकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। डॉ. कलाम की पुण्यतिथि 27 जुलाई से लेकर तीन महीने तक उनके जन्मदिन 15 अक्टूबर तक देशभर में 'सम्मान से उत्थान के लिए' स्लोगन के साथ पसमांदा स्नेह सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।

 

5. बिहार में सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा के नेताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच हुई इस झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज करने पर 1 बीजेपी नेता की मौत भी हो गई है। पुलिस ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा। उन्हें कई चोटें आई है। जबकि सांसद को वाई सुरक्षा भी मिली हुई है। 

 

6. डोमनिका टेस्ट मैच में भारत अपना जलवा दिखा रही है। दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा। दूसरे दिन तक टीम इंडिया 2 विकेट पर 312 रन बना चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए टेस्ट मैचों में विराट कोहली पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

7. पाकिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से जैसे ही कर्ज मिलने की मंजूरी मिली है खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पाकिस्तान को अब किसी भी देश के सामने भीख का कटोरा लेकर मांगने की जरुरत नहीं होगी। आईएमएफ से पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर की मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तानी रुपये में मामूली उछाल देखा गया है। पाकिस्तान की रेटिंग में सुधार होने पर शहबाज शरीफ ने कहा कि आर्थिक विकास की दिशा में आदे बढ़ने की झलक है। 

 

8. जम्मू-कश्मीर में आर्मी और पुलिस ने पिछले महीने में 11 आतंकियों को ढ़ेर किया। इसके बावजूद आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को आतंकियों ने बाहरी लोगों को अपना निशाना बनाया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिलें में बिहार के रहने वाले 3 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश कर रही है। 

 

9. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट में फेरबदल के साथ पूर्व चीफ मोहन मरकाम को शामिल किया जा सकता है। आज सुबह 11.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

 

10. इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट को सोनीपत में अपने ठिकाने पर नहीं मिलने पर NADA ने नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी का कहना है कि विनेश फोन पर भी उपलब्ध नहीं थी और उनके पति सोमवीर राठी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नाडा के परियोजना अधिकारी अंकुश गुप्ता ने विनेश से एडीआर के ठिकाने आवश्यकताओं का पालन करने में विफलता पर जवाब देने को कहा है।
 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

4 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago