Categories: भारत

TOP TEN – 15 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • प्रधानमंत्री ने 10वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, किले की प्राचीर से राष्ट्र को संदेश
     
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आजादी की पूर्व संध्या पर 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी
     
  • IMA के मुताबिक डॉक्टर्स के लिए जेनेरिक दवाएं लिखना अनिवार्य न हो
     
  • चंद्रमा के करीब पहुंचा चंद्रयान, कल सुबह परफॉर्म करेगा अगला ऑपरेशन
     
  • आप पार्टी ने मोदी सरकार पर भारतमाला प्रोजेक्ट में घोटाले का लगाया आरोप
     
  • आजादी की पूर्व संध्या पर एमपी में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
     
  • तिंरगे की रोशनी से जगमग हुई देश की प्रमुख इमारतें
     
  • केंद्र सरकार 70 के बजाय 50 रुपये किलो में बेचेगी टमाटर
     
  • रूस में गैस स्टेशन पर विस्फोट में 25 लोगों की मौत
     
  • पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा

 

1. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं भी दी। 

 

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी। इनमें 4 कीर्ति चक्र  (मरणोपरांत) और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल है।

 

3. डॉक्टर्स के लिए जेनेरिक दवाई लिखने वाले नियम को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मांग की है कि उन्हें जेनेरिक दवा लिखना अनिवार्य बनाने वाले नियमों को टाला जाए। IMA का कहना है कि अगर डॉक्टर्स को ब्रांडेड दवाएं लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो ऐसी दवाओं को लाइसेंस क्यों दिया जाना चाहिए। 

 

4.  चंद्रयान-3 का ऑर्बिट सर्कुलराइजेशन फेज शुरू हो चुका है। यानी चंद्रयान अंडाकार कक्षा से गोलाकार कक्षा में आना शुरू हो गया है। 16 अगस्त को  इसरो सुबह 08:30 बजे अगला ऑपरेशन परफॉर्म करेगा। इसके साथ ही  17 अगस्त को इसरो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा।

 

5. दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 7.5 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। 

 

6. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई। जिसके चलते मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 70 पैसे की गिरावट हुई है। वहीं डीजल के भाव भी कम हुए। एमपी के विभिन्न स्थानों पर यह गिरावट देखने को मिली। 

 

7. देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश की प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर हैदराबाद की चारमीनारी तक तिरंगे की रोशनी की जगमहाट से लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। देश के महानगरों में प्रुमख बिल्डिंग्स को रोशनी से जगमग किया। 

 

8. केंद्र सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोगों को राहत की खबर सुनाई है। केंद्र सरकार अब 70 की बजाय 50 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचेगी। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार के कुछ चुनिंदा शहरों में ही बेचे जाएंगे। 

 

9. रूस के मखाचकाला शहर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह गैस स्टेशन पर विस्फोट हो गया। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई वहीं 66 लोग घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन की जानकारी में आने के बाद घटनास्थल  पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

 

10. पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर मुल्क का झंडा नहीं लगाया गया। इससे पाकिस्तानी नागरिकों में नाराजगी है। 13 अगस्त की रात 12 बजे के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो नागरिक खफा हो गए। 
 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago