हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……
1. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में दर्ज केस में जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख तय की गई थी। आज मंगलवार को लाहौर हाइकोर्ट में इमरान की जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी। इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाद हाइकोर्ट की ओर से जमानत दी गई थी।
2. कांग्रेस के हाईकमान की सीएम को लेकर बैठक संपन्न हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तीन ऑब्जर्वर शामिल हुए। तीनों ऑब्जर्वर ने विधायकों की राय लेकर रिपोर्ट खड़गे को सौंप दी है। कांग्रेस हाईकमान आज कर्नाटक के नए सीएम का ऐलान कर सकती है। सिद्धारमैया कल दिल्ली पहुंचे वहीं शिवकुमार आज दिल्ली जा सकते है।
3. सोमवार को सुबह जम्मू के गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट फिल्म केरल स्टोरी पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान फिल्म पर टिप्पणी को लेकर मेडिकल स्टूडेंट के दो ग्रुप में जंग छिड़ गई। टिप्पणी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कश्मीरी छात्रों का समूह पूरी तरह घायल हो गया। एक छात्र पर लोहे की रड से हमला किया जिससे उसके सिर में 12 टांके लगे।
4. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पकड़ा गया। इस ड्रग्स केस में हाल ही में ,सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई एफआईएर के अनुसार 2 अक्टूबर 2021 को कर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया। आर्यन और उसके साथियों को पकड़े जाने के बाद वानखेड़े ने इस तरह का माहौल बनाया जिससे गवाह केपी गुसावी नारकोटिक्स का अफसर लगे। सीबीआई ने वानखेड़े के साथ गुसावी और सेन्विल डिसूजा पर रिश्वत लेने का केस दर्ज किया है।
5. महाराष्ट्र के अहमदनगर के शेवगांव में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। रविवार को हुई इस झड़प में 5 लोग घायल हो गए थे। इस हिंसक झड़प में लोगों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद इंटरनेट बंद कर दिया। पुलिस ने इस घटना से जुड़े 32 लोगों को हिरासत में लिया है साथ ही 150 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर में 45 स्थानों पर लगने वाले रोजगार मेले में करीब 71000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में दी जाएगी। पीएम इन कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे।
7. आईपीएल के 16वें सीजन के 63वेंमुकाबले में आज 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी। पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में दोनों मैच लखनऊ ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते है। लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
8. राजस्थान विधानसभा चुनाव आने वाले है। कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद नेता निराश दिखाई दे रहे है। इसे चुनौती के रुप में स्वीकारते हुए पार्टी में जोश फूंकने की रणनीति बनाई जा रही है। भाजपा नेता राजस्थान में पीएम मोदी की 9 साल की उपलब्धियों के साथ मैदान में उतरेंगे। भाजपा का शीर्ष संगठन शीघ्र जल्द ही इसकी गाइडलाइन जारी करेगा।
9. तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग दो घटनाओं मे बीते 3 दिन में ही 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से विलुप्पुरम में 9 और चेंगलपट्टू में 5 लोगों की मौत हुई। इनके अलावा 51 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इन लोगों ने मछुआरों के गावं में अवैध शराब पी थी। जिससे उनकी तबीयत खराब होने लगी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उन्होनें दम तोड़ दिया।
10. बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय हुआ तूफानी चक्रवात मोका म्यांमार के तटीय इलाकों में तबाही कर चुका है। लैंडफॉल के साथ ही रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप भी नष्ट हो गया। मोका तूफान अब कमजोर हो गया है। हवा की रफ्तार भी घटकर 55 किमी प्रति घंटा ही रह गई है। अभी भी देश के पूर्वी राज्यों में साइक्लोन मोका के चलते तेज बारिश होने की संभावना है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…