हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……
1. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सेशन शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सेशन को अच्छी तरह से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की जाएगी ताकि सेशन बिना किसी बाधा के चल पाए। मानसून सत्र में पेश करने के लिए सरकार ने 21 बिल की लिस्ट जारी की थी।
2. गोधरा कांड के बाद हुए दंगों से जुड़े मामले में तीस्ता सीतलवाड़ को रेग्युलर बेल देने से इनकार करने के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने सोशल वर्कर तीस्ता सीतलवाड़ को 5 जुलाई की सुनवाई के दौरान राहत प्रदान की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई तय की थी।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में मौजूद दलों को संबोधित करते हुए कहा कि नकारात्मकता के साथ बनाए हुए गठबंधन कभी भी सफल नहीं होते हैं। उन्होनें विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया तथा कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और सरकारें बिगाड़ीं।
4. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस-यूक्रेन जंग को एक दिन में खत्म करने वाले बयान को लेकर लंबे समय से आलोचना का शिकार हो रहे थे। आखिरकार उन्होनें इस बात से पर्दा उठा दिया है। ट्रंप ने अमेरिका के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुझे सिर्फ दो फोन करने होंगे। एक यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोल्दोमिर जेलेंस्की को और दूसरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को। दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनके सामने जंग खत्म करने के लिए सिर्फ एक ऑप्शन होगा।
5. मंगलवार 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक हुई। इस बैठक में हिस्सा लेकर चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली लौट रहे राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद दोनों दिल्ली के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रवाना हुए।
6. देश में मानसून इस बार देरी से आया था फिर भी कई राज्यों में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थितियां बनने के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 से 23 जुलाई के बीच मानसून की गति धीमी पड़ सकती है।
7. त्रिपुरा में CPIM विधायक सैमसुल हक मंगलवार देर रात निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हुआ। 67 साल के सैमसुल हक ने जीबीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे बॉक्सनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
8. चंद्रयान-3 ने अपने मिशन का एक और पड़ाव पूरा कर लिया है। इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान-3 को तीसरी बार नई ऑर्बिट में कामयाबी से पहुंचा दिया। अब अगली फायरिंग 20 जुलाई को दोपहर 2-3 बजे के आसपास की जाएगी। इसके बाद पृथ्वी के ऑर्बिट में एक बार और फायरिंग होगी और 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा।
9. भारतीय रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोट वापस लेने के ऐलान के बाद अब डिपॉजिट 6 साल के हाई लेवल पर पहुंच गया है। 19 मई 2023 को दो हजार के नोट चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। जून 2023 में डिपॉजिट 191.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
10. भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में 2 दिन की राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को 25-25 हजार के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। इस मामले में 20 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे रेगुलर जमानत पर सुनवाई होगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…