भारत

भयंकर तबाही वाला है 2 February Ka Itihas, मारे गए थे 8.5 लाख लोग

जयपुर। 2 February Ka Itihas दुनिया के लिए भयंकर तबाही वाला रहा है। 2 फरवरी की तारीख को दुनिया में ऐसी भयंकर घटनाएं हुई हैं जो इंसानों को अंदर तक तोड़ देती हैं। उनमें से एक घटना काफी विनाशकारी थी जो 1556 ईस्वी में चीन के शैंसी प्रात में आया विनाशकारी भूकंप था। इस भूकंप से चीन में बड़े पैमाने पर तबाही मची थी। इस भूकंप से चीन में हुई तबाही अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां करीब 8.5 लाख लोगों की मौत हो गई। जबकि, भारत यह दिन भारत के संदर्भ में भी काफी अहम है क्योंकि इस दिन चर्चित लेखक खुशवंत सिंह और राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ था। तो आइए जानते हैं 2 फरवरी (2 February History) को देश और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…

चीन में भूकंप से मारे गए थे 8.5 लाख लोग

2 फरवरी 1509 में भारत में दीव (गोवा, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
2 फरवरी 1556 को चीन के शैन्सी प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 8.5 लाख लोगों की मौत हुई थी।
2 फरवरी 1626 को चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने थे।
2 फरवरी 1814 को कलकत्ता संग्रहालय की स्थापना हुई थी।
2 फरवरी 1862 को शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने थे।
2 फरवरी 1889 को भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें :  31 January Ka Itihas : भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना से लेकर देश दुनिया की प्रमुख घटनाएं

अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ था

2 फरवरी 1890 को अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ था।
2 फरवरी 1902 को दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्म हुआ था।
2 फरवरी 1915 को भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म हुआ था।
2 फरवरी 1952 को मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता था।
2 फरवरी 1953 को अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया था।
2 फरवरी 1960 को हिन्दी साहित्य के महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।
2 फरवरी 1966 को पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
2 फरवरी 1982 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन।

यह भी पढ़ें :  भारत समेत पूरी दुनिया के लिए काला दिन है 1 February Ka Itihas, खोया था इतना सबकुछ

अमेरिका व रूस के बीच खत्म हुआ था शीत युद्ध

2 फरवरी 1992 को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा हुई थी।
2 फरवरी 1997 को चीन तथा अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता हुआ था।
2 फरवरी 2001 को भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति मिली थी।
2 फरवरी 2002 को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण कांड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे।
2 फरवरी 2008 को भारत राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago