भारत

2 March Ka Itihas: सरोजिनी नायडू ने आज के दिन रुलाया था, भारत और अमेरिका के बीच एटम बम को लेकर हुई डील!

2 March Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 मार्च साल का 62 वाँ दिन है। साल में अभी और 303 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 2 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 2 मार्च की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। 2 मार्च (2 March Ka Itihas) साल के तीसरे महीने का दूसरा दिन है जो कि इतिहास में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ के खिताब से नवाज़ा गया था। देश की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव हासिल करने वाली नायडू जी की लेखनी ने देश के बुद्धिजीवियों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें: 1 March Ka Itihas: आज ही फूटा था मानव इतिहास सबसे भयानक बम, भारत को मिली थी होनहार बेटी मैरी कॉम

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य डील हुई।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत का इजाफा किया गया।
1999 – सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ गुप्त समझौते का अमेरिका द्वारा खंडन।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा आजाद करने के बाद स्वदेश रवाना।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, फ़लिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज W बुश और भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने परमाणु समझौते पर साइन किये।
2008 – आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
2009 – चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Islamic Leap Year: हिजरी कैलेंडर में लीप वर्ष का क्या सिस्टम है, मुस्लिम भी नहीं जानते!

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1986 – जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
1953 – मनोरंजन साहू- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख।
1932 – बसंत सिंह खालसा, मशहूर राजनीतिज्ञ
1926 – पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनेता।
1924 – गुलशन राय – हिन्दी फिल्म निर्माता व वितरक थे।

2 मार्च को हुए निधन

2021 – बी. एस. नारंग – प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।
2014 – पवन दीवान – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
2010 – सैयद अली – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।
1949 – सरोजिनी नायडू, भारत की पहली महिला राज्यपाल, नाइटिंगेल ऑफ इंडिया एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री।
1869 – हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago