हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार हो गई है। एमपी की विधानसभा सीटों का माहौल जानने के लिए भाजपा के 4 राज्यों के विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं। गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विधायक मध्य प्रदेश के अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
2. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगे। यहां पर वे भारी बारिश और बाढ़ के कारण आई तबाही और जानमाल के भारी नुकसान का जायजा लेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे।
3. भारत-आयरलैंड के बीच आज 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी से भारतीय टीम उत्साहित है।
4. आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
5. देश की सेमीएक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नया लुक सामने आया है। यह ट्रेन नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी वंदे भारत सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली ही चल रही है। नई वंदे भारत में केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन रखा गया है। इंडियन कोच फैक्ट्री ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है।
6. राजस्थान के झुंझुनूं में जन-आधार कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कल्पना नाम की महिला के परिवार में कुल 4 सदस्य है जबकि उसके जन-आधार में 16 नाम जुड़े है। 4 नाम में परिवार वालों की फोटो और बाकी के नामों पर फोटो की जगह पर गुलाब के फूल, शेर और पांडा के फोटो अपलोड किए गए हैं। महिला ने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर अफसरों से कार्ड में करेक्शन की गुहार लगाई है।
7. एक बार फिर से सभी की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी है। रविवार को चंद्रयान चांद के बेहद करीब पहुंच गया है, जहां से चांद की दूरी केवल 25 किलोमीटर है। 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग के लिए डिबूस्टिंग ऑपरेशन भी सफल हुआ। लैंडिंग से पहले मॉड्यूल आंतरिक जांच से गुजरेगा और सूर्योदय के समय लैंडिंग कराई जाएगी।
8. उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण समारोह सुबह 10 आयोजित किया जाएगा। बता दें कि अजय राय को 17 अगस्त को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया था।
9. अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में चुनाव को लेकर हलचल पैदा हो गई है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति जो बाइडेन उम्मीदवारी का ऐलान कर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की दावेदारी चौंकाने वाली हो सकती है।
10. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान तोशखाना केस में पंजाब की अटक जेल में बंद है। वहीं उनकी पत्नी बुशरा बीबी को आंशका है कि इमरान खान को जहर दिया जा सकता है। उन्होनें कहा कि मेरे पति को घर का खाना खाने की इजाजत नहीं है जो कि मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…