Categories: भारत

Republic Day India: गणतंत्र दिवस परेड से लेकर मुख्य आकर्षण तक, पढ़े सभी जरुरी बातें

 

26 January Republic Day India: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा हैं। समारोह के मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। आज ही के दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। हर बार की तरह ही इस बार भी दिल्ली में होने वाले समारोह को खास बनाया गया हैं। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आइये जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़ी अहम जानकरियां..

 

मेहमान 

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि हैं। वह 25 जनवरी को जयपुर पहुंचे। गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा ले रहा हैं। इस परेड में भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई-पास्ट में शिरकत कर रहे हैं। 

 

प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी परेड में लगभग 13 हजार विशेष मेहमान आमंत्रित किये गए हैं। ये सभी वे लोग हैं, जिन्होंने सरकार की करीब 30 अहम योजनाओं का लाभ लिया है। पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी भी शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़े: जयपुर का पेरिस से है अनोखा रिश्ता, PM मोदी ने मैक्रों को यहीं क्यों बुलाया

 

समारोह का प्रसारण

 

26 जनवरी पर आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का प्रसारण शनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन पर फ्री देखा जा सकता हैं। सुबह साढ़े 10 बजे से होने वाली परेड से एक घंटे पहले सुबह 09:30 बजे से लाइव प्रसारण शुरू होगा। बाकी इससे जुड़ी ख़बरें MorningNewsIndia.com पर देख सकते हैं। 

 

परेड का समय और स्थान

 

गणतंत्र दिवस परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से नेशनल स्टेडियम तक (कुल दूरी पांच किमी)। 

 

टिकट 

 

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 77 हजार सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42 हजार सीट टिकटों के जरिये बुक होती हैं। आरक्षित सीटों के लिए 500 रुपये तो अनारक्षित के लिए 20 रुपये मूल्य तय हैं। 

 

यह भी पढ़े: 26 January पर देखें देशभक्ति वाली ये 5 फिल्में, खून में उबाल आ जायेगा

 

थीम 

 

भारत के लिए 75वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई जाने वाली झांकियों से लेकर परेड और थीम तक के केंद्र में महिलाएं शामिल हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' रखी गई है। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago