Categories: भारत

TOP TEN – 21 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • सोमवार से शुरू नहीं होगा मणिपुर विधानसभा सत्र 
     
  • पूर्व CM कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने अलीगढ़ जाएंगे शाह और राजनाथ सिंह
     
  • तीर्थयात्रियों की धार्मिक यात्रा पर लगा विराम, खाई में बस गिरने से 7 की मौत
     
  • दिल्ली के 63 पुलिसकर्मियों पर रेप केस दर्ज, कोर्ट में एक भी दोषी साबित नहीं
     
  • अंतरिक्ष में भारत को सुपर पावर बना देगा चंद्रयान-3
     
  • एशिया कप के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान
     
  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग
     
  • CWC में जगह देने पर सचिन पायलट ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
     
  • रूस का मून मिशन लूना-25 क्रेश, 21 अगस्त को चांद पर होनी थी लैंडिंग
     
  • सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया अहंकारी होने का आरोप

 

1. आज से शुरू होने वाला मणिपुर विधानसभा सत्र सोमवार से आयोजित नहीं होगा। राज्य सरकार ने 21 अगस्त से राज्यपाल से मणिपुर विधानसभा का चौथा सत्र सिफारिश की थी लेकिन यह आज शुरू नहीं होगा। सत्र नहीं बुलाने का कारण किसी भी अधिकारी ने नहीं बताया है। 

 

2. हिंदू हृदय सम्राट के नाम से जाने जाने वाले पूर्व सीएम और राजस्थान के राज्यपाल रहे बाबूजी कल्याण सिंह की आज  दूसरी पुण्यतिथि है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीति के दिग्गज गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अलीगढ़ जाएंगे। भाजपा इस दिन को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है।

भाजपा ने टटोलनी शुरू की प्रदेश की नब्ज, 200 सीटों को साधने की कवायद शुरू

3. गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए गए तीर्थयात्रियों की बस गंगोत्री हाईवे पर रविवार को गंगनानी के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू चलाकर 28 लोगों को बचाया। खबरों के मुताबिक तीर्थयात्री 15 अगस्त को गुजरात से हरिद्वार के साथ चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। हरिद्वार और यमुनोत्री के दर्शन के बाद गंगोत्री के दर्शन कर लौटते समय हादसा हुआ। 

 

4. दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों पर पिछले साढ़े पांच साल में 63 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के केस दर्ज हुए हैं। रेप की वारदात से महिलाओं की सुरक्षा करने वाले खुद इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 63 में से केवल 13 आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं। फिलहाल इनमें से कोई भी कोर्ट में दोषी साबित नहीं हुआ है।

 

5. सभी को 23 अगस्त का इंतजार है जब भारत इतिहास रच देगा। चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय उम्मीद लगाकर बैठे है। अभी तक किसी भी स्पेस एजेंसी का अंतरिक्ष यान चांद के साउथ पोल पर नहीं गया है। अगर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग होती है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा। चंद्रयान-3 की कामयाबी भारत को अंतरिक्ष में सुपर पावर बना देगी। 

इमरान खान के पास दो ऑप्शन, पहला राजनीति छोड़ना, दूसरा ऑप्शन जानकर कांप उठेगी रूह

6. एशिया कप के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होगा। टीम इंडिया में 17 खिलाड़ियों को जगह मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि जो खिलाड़ी एशिया कप के लिए चुने जाएंगे उन्हें ही वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका मिलेगा। 

 

7. आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किए जाने की तैयारी है। शेयरों की लिस्टिंग को लेकर निवेशक इसी आस में है कि उन्हें मुनाफा मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद अलग होकर पहली बार लिस्टिंग की जा रही है। 

 

8. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह देने पर सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वो पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि सचिन पायलट को मनाने के लिए उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई। 

 

9. रूस का मून मिशन क्रेश होने से चांद पर जाने का रूस का सपना अधूरा रह गया। लूना-25 का स्पेसक्राफ्ट से संपर्क टूट गया था। 21 अगस्त को चंद्रमा पर यह लैंड करने वाला था लेकिन प्री-लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान इसमें गड़बड़ी हो गई और क्रेश हो गया। 

 

10. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर टिप्पणी करते हुए अहंकारी होने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि हमारे पास उनके जैसा दंभ और अहंकार नहीं है। केवल यह कह सकते हैं कि हम अपना काम कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ‘मिशन 156’ को सफल बनाएंगे। 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago